9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ और पति रणवीर सिंह के साथ दिखाया बेबी बंप, फैंस बोले- इस परिवार को नजर न लगे

Deepika Padukone and Ranveer Singh Photos: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन पर बेहद खूबसूरत फैमिली फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में 2 साल की दुआ के साथ-साथ दीपिका का बेबी बंप भी नजर आ रहा है, जिसे नन्ही दुआ छूती दिख रही है।
3 min read
Google source verification
Deepika Padukone and Ranveer Singh share new maternity photos with dua

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने की फोटोज शेयर (Photo Source- Instagram/ranveersingh/deepikaadukone)

Deepika Padukone- Ranveer Singh share new maternity photos: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और चर्चित कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जश्न का माहौल है। मंगलवार को उनकी लाडली बेटी दुआ पूरे 2 साल की हो गई हैं। इस बेहद खास मौके पर दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ दिल छू लेने वाली फैमिली फोटोज शेयर की हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों में न सिर्फ नन्ही दुआ की क्यूटनेस देखने को मिल रही है, बल्कि दूसरी बार मां बनने जा रही दीपिका पादुकोण अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। 

दीपिका-रणवीर ने शेयर की दुआ के जन्मदिन पर तस्वीरें

रणवीर और दीपिका द्वारा शेयर की गई तस्वीरों की सीरीज ने इंटरनेट पर आते ही फैंस को खुश कर दिया है। पहली तस्वीर में नन्ही दुआ अपने माता-पिता के बीच बेहद प्यारी मुस्कान के साथ खड़ी दिख रही हैं। वहीं एक अन्य फोटो में रणवीर ने बेटी को गोद में उठाया हुआ है और दीपिका उस पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं।

फैंस को सबसे ज्यादा भावुक करने वाली तस्वीर वह है जिसमें दुआ अपनी मां दीपिका के बेबी बंप को छूती हुई दिख रही है। वहीं आखिरी तस्वीर में रणवीर सिंह भी प्यार से दीपिका के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए हैं। 

तस्वीरों को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने एक बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा, "बेबी दुआ 2 साल की हो गई है। हमारा दिल और परिवार बढ़ता ही जा रहा है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

सोशल मीडिया पर आई कमेंट की बाढ़

इन तस्वीरों के आते ही कमेंट सेक्शन में फैंस और बॉलीवुड हस्तियों की बधाइयों का तांता लग गया। किसी ने इसे 'परफेक्ट फैमिली फोटो' बताया, तो किसी ने लिखा कि इन तस्वीरों ने उनका दिन बना दिया।

एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “बेहद प्यारी तस्वीरें।” दूसरे ने लिखा, “इस परिवार को किसी की नजर न लगे।” एक अन्य ने लिखा, "इंडस्ट्री की सबसे प्यारी फैमिली, नजर न लगे।” एक और ने लिखा, "आप तीनों बहुत क्यूट हैं। बड़ी बहन होने वाली है दुआ, जिसे बहुत सारा प्यार।” एक अन्य फैन ने लिखा, "रणवीर-दीपिका का छोटा सा परिवार बढ़ रहा है और ये तस्वीर है बेहद खुशी वाली।”

अप्रैल में की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनोखी घोषणा

बता दें, इस साल अप्रैल के महीने में दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने दुआ की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दुआ का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा था, लेकिन उसके छोटे-छोटे हाथों में प्रेग्नेंसी टेस्ट स्ट्रिप रखी हुई थी। उस वक्त दोनों ने बिना कोई लंबा कैप्शन लिखे सिर्फ 'इविल आई' (नजर न लगने वाला) इमोजी पोस्ट किया था। इस प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट के बाद भी कपल के फैंस दोनों को बधाई देने लगे थे और शुभकामनाएं देने लगे थे। 

कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में इटली में शादी रचाई थी। इसके बाद सितंबर 2024 में दोनों पहली बार बेटी दुआ के माता-पिता बने थे।

दोनों सितारों के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आने वाली हैं, जिसमें सुहाना खान और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इसके अलावा वह निर्देशक एटली की बड़े बजट की फिल्म 'राका' में पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। दूसरी तरफ, हाल ही में सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता का आनंद ले रहे रणवीर सिंह बहुत जल्द अपनी अगली बड़ी थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।