Live

जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 39 जिलों की 131 नगरपालिका, 27 नगर परिषद व चार नगर निगमों के लिए आज सुबह 7 से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 5393 वार्डों के 6930 मतदान परिसर स्थित 7067 बूथों पर 57 लाख 52 हजार से अधिक मतदाता 20 हजार 623 मतदाताओं के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें भीलवाड़ा, बीकानेर, भरतपुर व अलवर नगर निगम के कुल 279 वार्ड शामिल है। पहले चरण में शामिल 32 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
2026-09-09 07:02:46 am
पहले चरण में भरतपुर, अलवर, बीकानेर और भीलवाड़ा नगर निगमों के 279 वार्डों में मतदान हो रहा है। इनमें 73 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। 76 वार्डों में त्रिकोणीय और 130 वार्डों में बहुकोणीय संघर्ष की स्थिति है।
2026-09-09 06:53:32 am
39 जिलों की 131 नगरपालिका, 27 नगर परिषद व चार नगर निगमों के लिए 7067 पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू।
2026-09-09 06:51:39 am
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसके टेलीफोन नंबर 0141-2227407 हैं। मतदान या चुनाव संबंधी कोई समस्या या शिकायत होने पर आयोग को शिकायत की जा सकती है।
2026-09-09 06:31:05 am
निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची की व्यवस्था नहीं की गई। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घर-घर मतदान पर्चियां पहुंचाई। निर्वाचन आयोग ने अपील की है कि मतदाता वेबसाइट sec.rajasthan.gov.in पर जाकर 'Search Voter' विकल्प के माध्यम से अपना नाम एवं मतदान केन्द्र संबंधी विवरण अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा न हो।