8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Update : राजस्थान में 4 दिन बारिश की संभावना, 12 सितंबर को 34 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवा का येलो अलर्ट

Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में एक बार फिर मानसून का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 4 दिन बारिश की संभावना है। वहीं 12 सितंबर को 34 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
Google source verification
rajasthan 4 days rain 12 sept 34 districts thunder strong wind yellow alert

Weather Update : फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update : राजस्थान में 11 और 12 सितंबर को IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर को राजस्थान के अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर जिलों में कहीं कहीं मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 12 सितंबर को यही येलो अलर्ट राजस्थान के 34 जिलों में जारी किया गया है। इनमें जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर भी शामिल हैं।

इससे पहले कुछ दिन मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कमजोर मानसून परिस्थितियां दर्ज होने की प्रबल संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी से लगे उत्तरी आंध्रप्रदेश तथा दक्षिणी उड़ीसा तट के आसपास 11 सितंबर को एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिसके असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 12 सितंबर से बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है।

पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना

9, 10 सितंबर को पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है वहीं 11 सितंबर को भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं बरसात की संभावना है। 11 को पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना बनी हुई है। 12 सितंबर को भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं बारिश हो सकती है। 13 और 14 सितंबर को भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं बरसात हो सकती है।

पूर्वी और दक्षिणी भागों में बारिश का नया दौर!

वहीं अगर IMD के दैनिक वर्षा पूर्वानुमान यानि डेली वेदर फोरकास्ट पर नजर डालें तो 9 सितंबर से राजस्थान के अधिकांश भागों में आने वाले 3-4 दिन कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने का पूर्वानुमान है। 12, 13 सितंबर से फिर पूर्वी और दक्षिणी भागों में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

पावटा में 50 मिलीमीटर बरसात दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक बरसात जयपुर के पावटा में दर्ज की गई। पावटा में 50 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। अलवर, खेरथल तिजारा, कोटपुतली बहरोड़, सीकर, झुंझनु, जयपुर,भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, राजसमन्द, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, चूरू, हनुमानगढ़, व श्रीगंगानगर जिलों में भी कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई।

उत्तर की ओर से होकर गुजर रही है मानसून ट्रफ लाइन

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के ऊपर बना हुआ कम दबाव का क्षेत्र और कमजोर हो गया है। वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन अपने सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर से होकर गुजर रही है और राज्य के अधिकांश भागों में पश्चिमी हवाएं प्रभावी है।