इस शानदार गेट-टुगेदर की कुछ फोटोज शेयर करते हुए, मिलाप जावेरी ने अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा, "यह मेरे गुरुजी का बड़ा दिल था। मेरे 'गुप्स'। जब मैंने एक लेखक के रूप में लगातार तीन हिट फिल्में दीं - 'शूटआउटएटवडाला', 'ग्रैंडमस्ती' और 'मैंतेराहीरो', तो उन्होंने मेरी और मेरी सफलता का जश्न मनाने के लिए एक पार्टी दी। कौन सा निर्देशक/निर्माता अपने राइटर की सफलता का जश्न मनाता है? लेकिन इन्होंने ऐसा किया। सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि उन्होंने डेविड धवन सर और इंद्रकुमार सर को भी उनकी सफलता के लिए सम्मानित किया। जिस इंसान ने 'जिंदा बनाई, वह खुद सबसे ज्यादा जिंदादिल इंसान थे। लव यू और बहुत याद आती है आपकी, गुरुजी।"