
'किंग' फिल्म से शाहरुख खान की फोटोज। (फोटो सोर्स: IMDb)
Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान सोमवार, 2 नवंबर 2026 को अपना 61वां जन्मदिन मनाएंगे। उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है और वे जानना चाहते हैं कि क्या इस मौके पर मेकर्स की ओर से कोई खास सरप्राइज मिलने वाला है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के 'X' (ट्विटर) पर की गई क्रिप्टिक पोस्ट ने इन कयासों को और हवा दे दी है, हालांकि अभी तक कोई इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
मुंबई के बांद्रा वेस्ट में बैंडस्टैंड प्रोमेनेड पर स्थित शाहरुख खान के मशहूर बंगले 'मन्नत' में इन दिनों रेनोवेशन का काम चल रहा है। इस वजह से शाहरुख और उनकी फैमिली फिलहाल बांद्रा के पाली हिल स्थित एक लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं। इसका मतलब यह है कि इस साल शाहरुख खान के 'मन्नत' की बालकनी से फैंस का अभिवादन करने की संभावना कम हैं। बता दें कि एक्टर हर साल अपने जन्मदिन पर अपने घर के बाहर जमा हुए हजारों फैंस का अभिवादन करते हैं।
हालांकि, 'मन्नत' फिर भी इस जश्न का हिस्सा बन सकता है। ऐसी खबरें हैं कि 2 नवंबर को इस इमारत पर 'किंग' फिल्म का टीजर दिखाया जा सकता है। फैंस ने देखा है कि बंगले के बाहरी हिस्से को एक विशाल स्क्रीन में बदल दिया गया है, जिससे जन्मदिन पर किसी बड़े सरप्राइज की उम्मीद बढ़ गई है।
'वैरायटी इंडिया' के अनुसार, शाहरुख खान के जन्मदिन के आसपास फिल्म 'किंग' का पहला गाना रिलीज हो सकता है, जिसमें अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। माना जा रहा है कि इस गाने के जरिए दर्शकों को फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी, जबकि फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर बाद में रिलीज किया जाएगा।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही 'किंग' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 'डंकी' के बाद इस फिल्म से शाहरुख खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, जिस वजह से फैंस को इसकी पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है।
किंग में शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी और राघव जुयाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Updated on:
1 Nov 2026, 2:31 PM IST
Published on:
1 Nov 2026, 1:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.