1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफाई अभियान के दौरान आयशा खान पर फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- इसे सफाई कहते हैं या फोटो शूट?

Ayesha Khan Trolled: एक्ट्रेस आयशा खान पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, उनपर दिखावा करने और पब्लिसिटी के आरोप लग रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 1 Nov 2026, 8:20 AM IST

Ayesha Khan Trolled after During Mumbai Clean-Up Drive Man Holds Hand Fan

आयशा खान को लोगों ने किया ट्रोल (Photo Source- Instagram/rohitsaraiya.official)

Actress Ayesha Trolled During Mumbai Clean-Up Drive: अपने तोर-तरीकों और पब्लिसिटी के लिए मशहूर फिल्मी और टेलीविजन दुनिया में कई बार सितारों के अच्छे काम भी आलोचनाओं का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ धुरंधर फेम एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) के साथ। मुंबई में आयोजित एक बीच और शहर की सफाई ड्राइव में हिस्सा लेने के बाद आयशा खान सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। यह ड्राइव स्वच्छ पर्यावरण और 'ग्रीन दिवाली' को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें कई हस्तियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन इस दौरान आयशा का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया और लोगों ने इसे एक 'दिखावा' करार दिया।

आयशा खान पर क्यों भड़के सोशल मीडिया यूजर्स?

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को मुंबई के समुद्री तट पर इस सफाई कैंपेन का आयोजन किया गया था, जो शहर के बीच को साफ रखने के लिए चल रहे निरंतर प्रयासों के 600 हफ्ते पूरे होने का प्रतीक था। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिवाली को इको-फ्रेंडली तरीके से मनाने, प्रदूषण कम करने और लोगों को जागरूक करना था। इस ड्राइव में निमरत कौर और आयशा खान जैसी बॉलीवुड व टीवी हस्तियों ने हिस्सा लिया और प्लास्टिक कचरा उठाया।

इस दौरान जो बात सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी, वह थी आयशा खान का अंदाज। फिटेड मैरून टॉप, जॉगर पैंट और क्लीनिंग ग्लव्स पहने आयशा जब सफाई कर रही थीं, तो उनके ठीक बगल में एक शख्स लगातार उनके चेहरे पर बैटरी से चलने वाला पंखा झल रहा था ताकि उनका मेकअप खराब न हो और उन्हें पसीना न आए। उनके ग्लव्स भी बिल्कुल नए और चमकते हुए नजर आ रहे थे। जैसे ही ये विजुअल्स सोशल मीडिया पर आए, ट्रोलर्स ने उन पर तानों की बौछार कर दी।

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

आयशा खान के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यह सफाई करेगी, गर्मी बर्दाश्त नहीं होगी, सिर्फ कैमरे के लिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "उनके ग्लव्स बिल्कुल नए जैसे साफ हैं… यह किस तरह की सफाई की पहल है।" लोगों का साफ तौर पर कहना था कि यह असल में जमीन पर काम करने के बजाय केवल पब्लिसिटी पाने और 'पिक्चर-परफेक्ट' दिखने का एक ढोंग मात्र था। एक ने लिखा, "वाह क्या एक्टिंग है।" एक अन्य ने लिखा, "AC लेकर घूमों, फैन क्यों लेकर घूम रहे हो।"