मीडिया रिपोर्ट्स और ऐश्वर्या के पुराने इंटरव्यू के मुताबिक, जब वह सिर्फ 9वीं क्लास में थीं, तब उन्होंने अपना पहला टीवी विज्ञापन शूट किया था। यह विज्ञापन बच्चों से जुड़ा हुआ था, जो मशहूर ब्रांड 'कैमलिन एग्जाम पेंसिल' (Camlin Exam Pencil) का था। स्कूल के दिनों में कैमरे के सामने किया गया उनका यह पहला अनुभव काफी चर्चा में रहा था। इसके बाद उन्होंने साल 1993 में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ पेप्सी (Pepsi) के एक फेमस विज्ञापन में भी काम किया, जिसने उन्हें घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया था।