
अमित साध (फोटो सोर्स- IMDb)
Amit Sadh Interview: बॉलीवुड एक्टर अमित साध जल्द ही फिल्म ‘प्रताप’में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है, जो उसे जेल तक पहुंचा देता है। ट्रेलर में उनके किरदार का एक्शन के साथ भावनात्मक पक्ष भी देखने को मिल रहा है। फिल्म में अमित साध पहली बार एशा देओल के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान अमित ने अपनी फिल्म, किरदार, तिग्मांशु धूलिया, सिनेमा और ओटीटी समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की।
अमित साध: यह कहानी कर्मा नाम के एक ऐसे आदमी की है, जो अपने काम में सर्वश्रेष्ठ है, लेकिन कुछ परिस्थितियों के चलते जेल पहुंच जाता है। मेरे लिए सबसे भावुक पल वह था, जब उसका 10 साल का बेटा उसे ‘क्रिमिनल’ कहता है। जिस आदमी को खुद लगता है कि उसने अपराधियों के खिलाफ लड़कर अपना योगदान दिया है और जिसे प्रेसिडेंट अवॉर्ड मिल चुका है, जब उसका बेटा ही उसे अपराधी कहे तो यह उसे अंदर से तोड़ देता है। मेरे लिए यह किरदार का सबसे बड़ा भावनात्मक बिंदु था।
अमित साध: मुझे इंसान के अंतर्द्वंद्व की कहानियां पसंद हैं। जिंदगी में सही और गलत के बीच एक ग्रे एरिया होता है। इस कहानी में मुझे वही देखने को मिला। हमने अक्सर वर्दी और पावरफुल लोगों का बाहरी पक्ष देखा है, लेकिन उनके भीतर क्या चलता है, उनके फैसलों का उन पर क्या असर होता है, यह दिखाना मुझे नया लगा।
अमित साध: बेसिक तैयारी और प्री-वर्क जरूर किया। मैं खुशकिस्मत हूं कि ऐसे लोग मेरे आसपास हैं। हालांकि इस फिल्म की कहानी किसी एक वास्तविक व्यक्ति पर आधारित नहीं है। इसका श्रेय मैं निर्देशक सचिन जी को देना चाहूंगा, जो पूरी रिसर्च और तैयारी के साथ आए थे।
अमित साध: सेट पर आजकल बहुत ज्यादा समय नहीं मिलता। लंच ब्रेक भी आधे घंटे का होता है। लेकिन एशा जी के बारे में मैं जरूर कहूंगा कि उन्होंने अपने किरदार को बहुत प्यारा बनाया है। वह काफी अनुशासित, मेहनती और फोकस्ड हैं। फिल्म में उनका किरदार भी बहुत अच्छे से सामने आया है।
अमित साध: एक्शन हमारे लिए आसान है क्योंकि हम उसे लगातार देखते आए हैं। मुझे फिल्म का इमोशनल आर्क ज्यादा दिलचस्प लगा। जेल जाने के बाद कर्मा अपने जीवन और अपने फैसलों को किस तरह समझता है, यही फिल्म की यूएसपी है।
अमित साध: मेरे लिए काम ही हमेशा लाइफ चेंजिंग रहा है। ‘काय पो छे!’ मिली तो वह मेरे लिए बड़ा बदलाव था। सिनेमा मेरे लिए बहुत बड़ा शिक्षक रहा है। इसने मुझे सीखने, बदलने और खुद को बेहतर करने का मौका दिया। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि आज भी एक अभिनेता के तौर पर काम कर रहा हूं।
अमित साध: कहानी सबसे महत्वपूर्ण है। बजट से ज्यादा जरूरी है कि कहानी लोगों को कुछ दे। वह भावनाएं दे, आस्था दे, मनोरंजन दे या कोई समझ दे। अच्छी फिल्म की कोई तय रेसिपी नहीं होती। यही इस इंडस्ट्री को चुनौतीपूर्ण और नाजुक बनाता है।
अमित साध: तिग्मांशु सर मेरे गुरु हैं और मेरे लिए फादर फिगर जैसे हैं। मैं उन्हें कुछ नहीं सिखा सकता। हम तीन फिल्में साथ कर चुके हैं। वो मुझे भोपाल जेल’वाली फिल्म में भी लेकर आए थे। मैंने उनसे एक्टिंग सीखी है। साहित्य, भावनाओं और शॉट लेने पर उनकी पकड़ बहुत शानदार है। मेरी दिल से इच्छा है कि उनके साथ एक पूरी फिल्म में अभिनेता के तौर पर काम करूं।
अमित साध: अब मेरे करियर में सबसे जरूरी है कि मुझे अच्छा रोल मिले। देश और दुनिया में बहुत शानदार फिल्ममेकर हैं। राजामौली सर के साथ काम करने की भी बहुत इच्छा है और उम्मीद है कि कभी मौका मिलेगा।
अमित साध: मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं हूं। दर्शकों के पास अब विकल्प हैं। लोग थिएटर भी जा रहे हैं और ओटीटी भी देख रहे हैं। कौन सी फिल्म कहां देखनी है, यह अब दर्शक खुद तय करते हैं।
अमित साध: यह इस बात पर निर्भर करेगा कि फिल्म कब बनती है। अभी बनेगी तो मैं खुद कर लूंगा, लेकिन 90 साल की उम्र में बनेगी तो शायद नहीं कर पाऊंगा। फिलहाल तो मैं अपनी फिल्म खुद बना रहा हूं।
Updated on:
1 Nov 2026, 6:11 PM IST
Published on:
1 Nov 2026, 6:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.