script‘डांस इंडिया डांस’ फेम किशोर शेट्टी को सीसीबी पुलिस ने किया गया गिरफ्तार, ड्रग रखने जैसे लगे हैं गंभीर आरोप | Dance India Dance Fame Kishore Shetty Arrested In Drug Case | Patrika News
बॉलीवुड

‘डांस इंडिया डांस’ फेम किशोर शेट्टी को सीसीबी पुलिस ने किया गया गिरफ्तार, ड्रग रखने जैसे लगे हैं गंभीर आरोप

पॉपुलर शो डांस इंडिया डांस से मशहूर हुए किशोर शेट्टी को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। सिटी क्राइम ब्रांच ने किशोर को हिरासत में लिया है। यह एंजेसी सैंडलवुड ड्रग मामले की जांच कर रही है। जिसमें वह पहले ही कई टॉलीवुड कलाकारों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Sep 19, 2020 / 04:13 pm

Shweta Dhobhal

Dance India Dance Fame Kishore Shetty Arrested In Drug Case

Dance India Dance Fame Kishore Shetty Arrested In Drug Case

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री सवालों के कटघरे में खड़ी हो गई है। पहले नेपोटिज्म और मूवी माफिया जैसे गंभीर आरोप इंडस्ट्री पर लगाए चुके हैं। वहीं अब सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद से बॉलीवुड फिर से निशाने पर आ गया है। अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ड्रग कनेक्शन के चलते एनसीबी ने 14 दिन की हिरासत में रखा है। जहां उन्होंने पूछताछ के दौरान इस बात को कबूल किया है कि इंडस्ट्री के 80 प्रतिशत लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं। साथ ही उन्होंने 25 बड़े सेलेब्स का नाम भी उजागर किया।

Kishore Shetty

वहीं दूसरी ओर टॉलीवुड इंडस्ट्री भी सैंडलवुड ड्रग मामले के चलते खूब सुर्खियों में हैं। इस मामले में अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी संग कई अभिनेता और अभिनेत्रियों का गिरफ्तार को पहले ही सिटी क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि एक और आरोपी को ड्रग केस में गिरफ्तार किया गया है। शख्स का नाम किशोर शेट्टी बताया जा रहा है। यह इंडस्ट्री में बतौर डांसर काफी प्रचलित है। वह टीवी के पॉपुलर शो ‘डांस इंडिया डांस’ जाना गया था। यहीं नहीं किशोर मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ उनकी फिल्म ABCD में भी काम कर चुका है।

आपको बता दें सुशांत केस में ड्रग एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने भी एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम राहिल विश्राम बताया जा रहा है। उसके पास से अधिकारियों को एक किलो चरस भी बरामद हुई है। जिसकी कीमत 4.5 लाख रुपए बताई जा रही है। एनसीबी इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि राहिल का कनेक्शन सुशांत को ड्रग्स देने वालों से भी है। अब यह पता लगाना है कि रिया या शौविक में से किस के साथ राहिल का सीधा संबंध है। ऐसे में अब राहिल से अएनसीबी पूरे मामले को लेकर पूछताछ करेगी। जिसमें केस की टूटी कड़ियों को जुड़े जाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

Home / Entertainment / Bollywood / ‘डांस इंडिया डांस’ फेम किशोर शेट्टी को सीसीबी पुलिस ने किया गया गिरफ्तार, ड्रग रखने जैसे लगे हैं गंभीर आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो