1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किंग कॉन्ग, जॉर्ज गोडिएनको को हराने वाले दारा सिंह कभी रहे मिल वर्कर, इस रोल ने दिलाई पहचान

वहीं वह साल 1954 में 26 साल की उम्र में ही नेशनल रेस्लिंग चैंपियन बने। अपनी कुश्ती के लिए उन्हें दुनियाभर से सम्मान मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 12 Jul 2018, 9:36 AM IST

dara singh

dara singh

बॉलीवुड के ऐसे एक्टर जिन्होंने रेसलिंग के साथ एक्टिंग की दुनिया में भी अपना नाम कमाया। ये एक्टर हैं दारा सिंह। रामायण में हुनमान का किरदार निभाने वाले दारा ने इस रोल न सिर्फ करोड़ों दिलों पर राज किया बल्कि घर-घर में अपनी पहचान बनाई। आज दारा सिंह का जन्मदिन है। उनका जन्म 19 नवंबर, 1928 को जन्म पंजाब के एक गांव में हुआ था। 12 जुलाई को इस दुनिया केा अलविदा कह कर चले थे। दारा सिंह की पुण्यतिथ‍ि पर जानिए उनके बारे में कई खास बातें।

मिल में किया था काम :
दारा सिंह मई 1968 में फ्री स्टाइल कुश्ती के वर्ल्ड चैंपियन बने थे। उनको वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अमरीका के रेसलर लोउ थेसज को हरा कर हासिल हुआ था। बता दें कि वह साल 1947 में सिंगापुर चले गए थे। वहां जाकर उन्होंने एक ड्रम बनाने वाली मिल में काम किया था। उसी वक्त उन्होंने हरनाम सिंह से कुश्ती की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्होंने सिंगापुर में तारलोक सिंह को हराकर चैंपियन ऑफ मलेशिया का खिताब जीता।

एक्ट‍िंग और डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया :
बता दें कि दारा सिंह ने न सिर्फ रेसलिंग बल्कि एक्ट‍िंग और डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर में बतौर एक्टर 50 से ज्यादा फिल्में की थीं। वहीं उन्होंने लीड रोल निभाया 1962 में आई फिल्म 'किंग कॉन्ग' में। इसके अलावा 'वे चोरों का चोर', 'मेरा नाम जोकर', 'रामू उस्तादअ, अआनंद', 'धरम करम' आदि फिल्मों में नजर आए। लेकिन अबर सही मायने में पहचान मिलने की बात की जाए तो उन्हें सही मायने में पहचान 'रामायण' में हनुमान के किरदार से मिली।

कुश्ती के 500 मैच में कोई हरा नहीं सका :
बता दें कि दारा सिंह ने अपने कुश्ती के 500 मैच खेले। लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि उन्हें इन 500 मैचों में कभी कोई हरा नहीं सका। वहीं वह साल 1954 में 26 साल की उम्र में ही नेशनल रेस्लिंग चैंपियन बने। अपनी कुश्ती के लिए उन्हें दुनियाभर से सम्मान मिला।

'अब तक छप्पन' के असिस्टेंट डायरेक्टर ने बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी की, ये है बड़ी वजह

इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ खतरनाक एक्सिडेंट, तस्वीर देख सहम जाएंगे आप भी

इस फिल्म को करने के लिए राजी हुए आमिर खान, लुक के लिए एक्सपर्ट से ले रहे सलाह