
ravi shankar
बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'अब तक छप्पन' के असिस्टेंट डायरेक्टर और पेशे से फिल्म स्क्रिप्ट राइटर रवि शंकर आलोक ने बुधवार को आत्महत्या कर ली है। 32 साल के रवि शंकर ने अंधेरी स्थित अपने घर की छत से कूदकर जान दी है। सूत्रों की मानें तो रवि लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। इसी वजह से उन्होनें इनता बड़ा फैसला लिया।
तनाव से गुजर रहे थे:
रवि अंधेरी पश्चिम क्षेत्र में सात बंगलों के वसंत संसित नाम की बिल्डिंग में अपने बड़े भाई के साथ रहा करते थे। सिक्योरिटी गार्ड के मुताबिक वे कई दिनों से तनाव से गुजर रहे थे। रवी की डेथ बॉडी के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने से आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। वहीं उनके शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेजा गया है।
नाना पाटेकर के साथ किया काम:
फिल्म 'अब तक छप्पन' का लेखन रवि शंकर ने किया था। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने काम किया है। ये फिल्म मुंबई के तेजतर्रार पुलिस अधिकारी दया नायक के जीवन पर बनी थी। इसमें नाना पाटेकर ने दया की भूमिका निभाई थी। उस वक्त रवि की उम्र महज 18 साल थी।
Updated on:
12 Jul 2018, 11:44 AM IST
Published on:
12 Jul 2018, 8:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.