
nana patekar and nitin gadakri
(मुंबई): केंद्र की सत्तारूढ पार्टी बीजेपी आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में पार्टी के शीर्ष नेता अलग-अलग क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात कर रहे है। बीजेपी ने अपने इस ऐजेंडे को "संपर्क फार समर्थन अभियान" का नाम दिया है। इस अभियान के तहत बीजेपी नेता बॉलिवुड जगत के लोगों से मिलकर भी अपने अभियान को आगे बढा रहे है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिंदी फिल्म जगत के अभिनेता नाना पाटेकर से भेंट की।
सलमान खान एंड फैमली से मिलने के बाद बॉलीवुड के नाना से मुलाकात
सलमान खान और उनके परिवार से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संपर्क फार समर्थन अभियान के तहत बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर से मुलाकात की। गडकरी ने उन्हें केंद्र सरकार की ओर चाल साल में किए गए कार्यों का ब्यौरा सौंपा।
क्या है संपर्क फार समर्थन अभियान
बीजेपी का संपर्क फार समर्थन अभियान आगे बढता जा रहा है। इस अभियान के तहत पार्टी के विभिन्न नेता प्रमुख लोगों से मिलकर केंद्र सरकार की ओर से चार साल में किए गए कार्य का ब्यौरा पेश कर रहे है साथ ही में लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए समर्थन भी मांग रहे है।
इन लोगों से हो चुकी है "संपर्क फार समर्थन" के तहत भेंट
बीजेपी अपने नए अभियान संपर्क फॉर समर्थन को बडे स्तर पर पहचान दिलाना चाहती है। इस अभियान के तहत पार्टी के नेता विभिन्न प्रमुख हस्तियों से मिल चुके है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से शुरू हुआ यह अभियान अब गति पकड़ चुका है। अन्य पार्टी नेता भी इस अभियान के तहत लोगों से मिल रहे है। अमित शाह ने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, उद्योगपति रतन टाटा,शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे,वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर से मुलाकात कर चुके है। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी सुपर 30 के संस्थापक गणितज्ञ आनन्द कुमार से भेंट की थी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इस सिलसिले में बहुत लोगों से मुलाकात कर चुके है।
Published on:
10 Jun 2018, 4:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.