
radhika apte
बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे हमेशा ही अलग तरह से किरदार निभाने के लिए जाने जाती हैं। फिर चाहे वो आर्ट बेस्ड मूवी हो या रोमांटिक मूवी। वो खुद को हर तरह के किरदार में ढालना बखूबी जानती हैं। बता दें कि राधिका 'सैक्रेड गेम्स' के बाद अब एक और वेब सीरीज में नजर आएंगी। उनकी आने वाली वेब सीरीज एक क्राइम हॉरर होगी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। बता दें कि इस सीरीज का नाम 'घोल' है। कुछ दिन पहले इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था। वहीं अब इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया है।
हॉरर वेब सीरीज ‘घोल’ का ट्रेलर रिलीज :
दो वेब सीरीज में काम कर चुकी राधिका आप्टे की ये तीसरी वेब सीरीज होगी। इससे पहले 'लस्ट स्टोरी' और 'सैक्रेड गेम्स' में नजर आईं हैं। लेकिन ‘घोल’ इन दोनों स्टोरी से बिल्कुल अलग है। खबरों की मानें तो 'घोल' तीन भागों में रिलीज किया जाएगा। जहां लोगों के सिर से अभी तक सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वेब सीरीज ‘सैक्रेड गेम्स’ का बुखार अभी तक उतरा भी नहीं था। वहीं नेटफ्लिक्स राधिका आप्टे और मानव कौल की नई हॉरर वेब सीरीज लेकर आ गया है।
बेहद डरावना है ट्रेलर :
बता दें कि नेटफ्लिक्स की ओर से जारी किया गया ‘घोल’ का नया ट्रेलर काफी डरावना है। इसे देख कर आपको रोंगटे खड़े होने वाला है। 'घोल' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि राधिका अपने अब्बू को पकड़वाने में पुलिस की मदद करती हैं। वहीं मानव कौल एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि, ‘घोल’ सीरीज का पहला भाग 24 अगस्त को रिलीज होगा
Published on:
11 Jul 2018, 4:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.