27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदसौर गैंगरेप: 8 वर्षीय स्कूली छात्रा संग हुए रेप मामले पर गर्माया बॅालीवुड, ट्वीट कर कही ऐसी-ऐसी बातें…

इन दिनों मंदसौर गैंगरेप के मामले पर बॅालीवुड इंडस्ट्री भी अपना गुस्सा जाहिर करती नजर आ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 2 Jul 2018, 9:12 AM IST

bollywood celebs react to mandsaur rape case

bollywood celebs react to mandsaur rape case

इन दिनों मंदसौर गैंगरेप के मामले ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। लोग लगातार आठ वर्षीय स्कूली छात्रा के इंसाफ की मांग कर रहे हैं। अब इस मामले पर बॅालीवुड इंडस्ट्री भी अपना गुस्सा जाहिर करती नजर आ रही है। फरहान अख्तर से लेकर स्वरा भास्कर जैसे बड़े कलाकार देश में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हाल में उन्होंने इस मामले पर अपने कुछ ट्वीट्स जारी किए हैं।

रितेश ने ट्वीट किया,' इससे बड़ी किसी बात पर मुझे अधिक गुस्सा नहीं आ सकता। आठ साल की बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म। बहुत हो गया। अपराधियों को जनता के सामने फांसी दी जानी चाहिए।'

ऋचा चढ्डा ने ट्वीट किया, 'कोई कैसे एक दूसरे इंसान के साथ ऐसा कर सकता है, एक बच्ची के साथ? अगले ही दिन इन आरोपियों को पकड़ने वाले मंदसौर पुलिस अधीक्षक को सलाम. सलाम यूनुस शेख को, जिन्होंने आरोपियों को दफन न किए जाने की घोषणा की।'

फरहान अख्तर ने कहा,' खतरनाक रोहराव और अपराध की गंभीर विकृति को देखते हुए किसी को यह पूछना चाहिए कि क्या आपका देश बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है?'

स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, 'मंदसौर से शर्मनाक और भयानक खबर, जहां निर्दयता से एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। इन राक्षसों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'

ईशा गुप्ता ने ट्वीट किया, 'मुझे माफ कर दो बच्ची। माफ कर दो कि यह देश तुम्हारे लिए सुरक्षित नहीं। इन आरोपियों ने तुम्हें भगवान के बच्चे के रूप में नहीं देखा। माफ कर दो कि लोग इसमें राजनीति को देखते हैं, लेकिन प्यार से नहीं।'

विशाल ददलानी ने कहा, 'क्या यह चकित करने वाला नहीं है? मंदसौर दुष्कर्म मामले में सरकार से सवाल करने के बजाए, लोग कठुआ और उन्नाव मामले में न्याय की मांग करने वालों से सवाल कर रहे हैं। वैसे क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंदसौर में आरोपियों के बचाव में कोई रैली निकाली, जो उन्होंने कठुआ में किया था।'

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में एक आठ वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। पिछले हफ्ते एक स्कूल की छात्रा बाहर अपने पिता के आने का इंतजार कर रही थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया था। इस घटना के एक दिन बाद मध्य प्रदेश की पुलिस ने 20 वर्षीय मजदूर इरफान उर्फ भय्यू को सीसीटीवी फूटेज के आधार पर गिरफ्तार किया। इरफान के बाद इस मामले में एक अन्य मजदूर आसिफ (24) को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण (पोस्को) कानून के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग