वीडियो में अपनी आपबीती सुनाते हुए बेबिका ने कहा, "मैं फैजू की शादी के सिलसिले में मुंबई गई थीं। वहां मैंने उसकी शादी अटेंड की और घर वालों के साथ दो दिन बिताए और अपने काम की वजह से भारत से दुबई आ गई। मैं अपने साथ क्या लेके आई हूं? कंजेशन, कफ और हार्ट अटैक सिंपटम्स! सुबह उठी हूं, इतना ज्यादा कफ और दर्द था कि मेरा लेफ्ट आर्म, गर्दन और पीछे एओर्टिक वाल्व वाली साइड दुख रही थी। मुझे लगभग हार्ट अटैक जैसा महसूस हो रहा था। फिर मैं भाग के गई, एस्पिरिन खाई और खुद को बचाया।"