27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजय दत्त-कुमार गौरव के अफेयर की उड़ी थी अफवाह, संजू ने दिया था ये जवाब

कुमार गौरव ने संजय दत्त के साथ सच्ची दोस्ती निभाई। उन्होंने संजय के डूबते कॅरियर को संभाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 11 Jul 2018, 4:33 PM IST

kumar gaurav and sanjay dutt

kumar gaurav and sanjay dutt

बॉलीवुड में संजय दत्त और कुमार गौरव की दोस्ती के काफी चर्चों हुआ करते थे। कुमार न सिर्फ संजय के बेस्ट फ्रैंड हैं बल्कि उनके जीजा भी हैं। आज कुमार गौरव का जन्मदिन है। कुमार आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब संजय और कुमार के दोस्ती को लोगों ने किसी और से देखना शुरू कर दिया था। आज हम आपको कुमार के जीवन से जुड़ी कई ऐसी बाते बताने जा रहे हैं जिन्हें कम लोग ही जातने होंगे।

कुमार के पिता ने बनाया संजय का कॅरियर :
कुमार गौरव ने संजय दत्त के साथ सच्ची दोस्ती निभाई। उन्होंने संजय के डूबते कॅरियर को संभाला। बता दें कि 'रॉकी' फिल्म के रिलीज के बाद से ही संजय ड्रग्स के लती हो गए थे। वहीं उन्हें इस लत से छुटकारा दिलाने में कुमार गौरव ने हर कोशिश की। वह हर पल उनके साथ बराबर खड़े रहे। यही नहीं ड्रग्स से छुटकारा पाने के बाद कुमार गौरव के पिता राजेंद्र कुमार ने 'नाम' फिल्म बनाई थी। ये फिल्म हिट रही। इसे बाद से संजय का कॅरियर पटरी पर लौट आया। इस फिल्म में संजय और कुमार ने एक साथ काम किया। इसके अलावा दोनों ने 'कांटे' फिल्म में साथ काम किया है।

लोगों ने उन्हें होमोसेक्सुएल भी कहा :
दोनों के बीच इतनी गहरी दोस्ती थी कि लोगों के उनकी दोस्ती पर शक तक होने लगा था। यहीं नहीं दोनों की दोस्ती के चलते लोग उन्हें होमोसेक्सुएल भी कहने लगे थे। उस दौरान एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में संजय दत्त ने इस बात का जवाब देते हुए कहा था, 'कुमार गौरव के साथ मेरा नॉर्मल रिश्ता है। जिनका दिमाग गंदा है वह इसे गंदे तरीके से ही लेते हैं। यदि आपका इशारा होमोसेक्सुअल की तरफ है तो ये गलत है।'

संजय की बहन से की शादी :
बात दें कि कुमार गौरव और नम्रता ने साल 1984 में शादी की थी। नम्रता ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जिस वक्त उनकी शादी कुमार से तय हुई थी उस वक्त संजय दत्त का इलाज अमरीका में चल रहा था। वह अपने ड्रग्स की लत से छुटकारा पाने की कोशिश में लगे हुए थे। पापा ने उन्हें फोन किया और कहा कि जब वापस लौटोगे तब बंटी और अंजू की शादी हो गई होगी।' हालांकि, साल 2008 में मान्यता दत्त से शादी के बाद बहनों के साथ कुमार गौरव भी उनसे नाराज हो गए थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग