27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजय दत्त दोषी हैं कि नहीं? पहले से मालूम था बाला साहब ठाकरे को

संजय दत्त को साल 1993 में घर में एके-56 जैसा अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि उन पर टाडा कानून के तहत कार्रवाई हुई थी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 10 Jul 2018, 6:31 PM IST

sanjay dutt and bala thakrey

sanjay dutt and bala thakrey

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इन दिनों काफी सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे तो कोई भी नेता अपनी नीतियों और नए कानून को लेकर काफी चर्चा में रहता है। लेकिन गडकरी अपनी किसी नीति नहीं बल्कि फिल्म 'संजू' को लेकर कही बात से इन दिनों मीडिया में छाए हुए हैं। हाल ही में वह नागपुर में गायकों के सम्मान में गए हुए थे। तो वहीं पर फिल्म 'संजू' को लेकर बयान दिया और कहा कि 'कलम की ताकत परमाणु बम से भी ज्यादा घातक होती है।'

धड़क के सेट पर जाह्नवी ने किया ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल

तारक मेहता... शो के डॉ. हाथी की अंतिम यात्रा में नहीं रुके परिजनों और फैंस के आंसू

स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे से पहले की थी बात

नागपुर में गडकरी 30 गायकों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उसी दौरान कला और कलाकारों के समाज में किए योगदान पर चर्चा करते हुए उन्होंने फिल्म 'संजू' को सुंदर करार दिया। साथ ही इस फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि 'मीडिया, पुलिस और न्यापालिका में किसी को लेकर कुछ धारणाएं कैसे उस व्यक्ति को बुरी तरह प्रभावित करतीं हैं।' नितिन गडकरी ने पुरानी बातों को याद करते हुए कहा कि 'स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे ने एक बार उनसे बात की थी और कहा था कि संजय दत्त पूरी तरह निर्दोष थे।'

मीडिया को सतर्कता बरतनी चाहिए

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'मीडिया को किसी बैंक या व्यक्ति के बारे में लिखते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। कोई व्यक्ति पूरी जिंदगी लगा देता है एक मुकाम पाने में मगर संबंधित व्यक्ति के बारे में फैली गलत धारणाओं के चलते कुछ ही पल में यह मुकाम धराशायी हो जाता है।' गडकरी ने कहा कि उनका मानना यह है कि 'कलम की ताकत परमाणु बम की ताकत से ज्यादा खतरनाक है।'

कवि कुमार आजाद का तारक मेहता... तक का सफर बड़ा ही दिलचस्प है, जानें कैसे बने डॉ. हाथी

संजय दत्त साल 1993 में हुए थे गिरफ्तार

संजय दत्त को साल 1993 में घर में एके-56 जैसा अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि उन पर टाडा कानून के तहत कार्रवाई हुई थी। इसके बाद में अदालत ने टाडा की धारा खारिज कर दी थी। मगर आर्म्स एक्ट के उल्लंघन में छह साल जेल की सजा हुई थी। अच्छे व्यवहार के चलते साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने सजा घटाकर पांच साल कर दी। इसके कारण संजू वर्ष 2016 में ही जेल से बाहर गए थे।

कभी ढाबे पर तो कभी बस कंडक्टर की नौकरी कर घर खर्च चलाते थे ये स्टार्स, आज हैं बॅालीवुड के टॅाप एक्टर्स

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग