27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धड़क के सेट पर जाह्नवी ने किया ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल

धड़क के सेट पर जाह्नवी ने किया ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 10 Jul 2018, 4:08 PM IST

Dharak

Dharak

बॉलीवुड की सदबहार देवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म 'धड़क' से डेब्यू कर रही हैं। उनकी यह मूवी डायरेक्टर नागराज मंजूले की फिल्म 'सैराट' की हिंदी रिमेक है। साथ ही फिल्म में उनके साथ अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी नजर आएंगे। बहरहाल, मूवी की शूटिंग के दौरान जाह्नवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके कारण जाह्नवी मीडिया में सुर्खियां बटोरती हुई नजर आ रही हैं।

कवि कुमार आजाद का तारक मेहता... तक का सफर बड़ा ही दिलचस्प है, जानें कैसे बने डॉ. हाथी

Making of Pehli Baar ~ part/2 #janhvikapoor #ishaankhatter #pehlibaar #dhadak

A post shared by Ishaan Khatter Team (@ishaankhatterteam) on

सॉन्ग ‘पहली बार’ मेकिंग का है वीडियो

इन दिनों जाह्नवी और ईशान फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। बता दें कि हाल ही में इस मूवी का सॉन्ग ‘पहली बार’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन इस गाने का मेकिंग वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें जाह्नवी मग से खुद पर पानी डालते हुए नजर आ रही हैं और शूटिंग का सीन काफी दिलचस्प लग रहा है। मूवी के 'पहली बार...' गाने को अजय गोगावले ने आवाज दी है तो वहीं इसका म्यूजिक अजय और अतुल ने कम्पोज किया है जबकि लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य का है।

कभी ढाबे पर तो कभी बस कंडक्टर की नौकरी कर घर खर्च चलाते थे ये स्टार्स, आज हैं बॅालीवुड के टॅाप एक्टर्स


ईशान ने ईरानी की फिल्म से बॉलीवुड में रखा था कदम

बता दें कि फिल्म 'धड़क'शशांक खेतान के निर्देशन में बनी है और यह 20 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह मूवी करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई है। जहां जाह्नवी इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं वहीं ईशान ने ईरानी मजीद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लॉउड्स' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि अब सबकी नजर जाह्नवी पर है देखना यह है कि जाह्नवी इस फिल्म से मां श्री देवी की तरह अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत पाती हैं या नहीं।

दीपिका समेत इन बॉलीवुड एक्ट्रेसस को इस मामले में पछाड़ेंगी प्रिया प्रकाश, जानें क्या है पूरी खबर

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग