27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कभी ढाबे पर तो कभी बस कंडक्टर की नौकरी कर घर खर्च चलाते थे ये स्टार्स, आज हैं बॅालीवुड के टॅाप एक्टर्स

जानें बॉलीवुड एक्टर्स के संघर्ष की कहानी जिसे जान आंखों में आ जाएगा पानी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 10 Jul 2018, 12:21 PM IST

boman irani

boman irani


यूं तो बॉलीवुड में हर साल नए चेहरे देखने को मिलते हैं। इनमें से कुछ का पारिवारिक एप्रोच होता है तो कुछ अपने संघर्ष से बॉलीवुड में सफलता का सफर तय करते हैं। हालांकि इनमें से कुछ हिट साबित होते हैं तो कुछ फ्लॉप होकर बैठ जाते हैं। कुछ इसी तरह बॉलीवुड के हिट एक्टर्स हैं जिनका हिंदी फिल्मों का सफर काफी संघर्ष से भरा रहा था। तो आइए जानते है ऐसे 5 बॉलीवुड स्टार्स के बारें में।

बोमन ईरानी
बोमन ईरानी आज एक जबरदस्त एक्टर हैं जो अपनी एक्टिंग की वजह से जाने जाते हैं। बता दें कि वह मुंबई के ताज होटल में एक वेटर का काम करते थे। लेकिन वह आज ऊंचे मुकाम पर पहुंच चुके हैं। इसके पीछे की वजह होटल में उन्हें लगा एक थप्पड़ है जिसने उन्हें बड़ा बनने की होड़ में ले जाकर शामिल कर दिया। बोमन एक पारसी हैं और वह अपनी मां की बेकरी में उनका हाथ बटाया करते थे। लेकिन बाद में विज्ञापनों में काम मिलने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का रास्ता खुद तय कर लिया।

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

संजय मिश्रा
एक्टर संजय मिश्रा की एक्टिंग के लोग आज भी दीवाने है। वह फिल्मों में हर किरदार को जीते हैं। उनकी इस कला को हम मूवी अनारकली ऑफ आरा में देख सकते हैं। इसमें इन्होंने कॉलेज के वी.सी का जबरदस्त रोल अदा किया है। बता दें कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वह एक ढाबे में काम किया करते थे। यहां पर वह ऑमलेट बनाया करते थे।

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। आज इन्होंने अपनी एक्टिंग का सभी को दीवाना बना दिया है। हाल ही में आईफा 2018 का आयोजन किया गया था और इसमें नवाजुद्दीन को सहयोगी मेल एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। बता दें कि नवाजुद्दीन किसान परिवार से आने वाले एक्टरों में शुमार हैं। हालांकि इनका परिवार काफी बड़ा था इसकी वजह से जरूरतें भी बड़ी होती चली गईं। इसके लिए उन्होंने अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए चपरासी और केमिस्ट की दुकान में काम तक किया। लेकिन दिन प्रति दिन घर के बिगड़ते आर्थिक माहौल के कारण नवाजुद्दीन ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की ओर निकल पड़े। यहां से उनकी किस्मत पलटी और उन्हें फिल्म 'सरफरोश' में एक रोल करने का मौका मिला। इसके बाद नवाजुद्दीन ने फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार निभाए और फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से अपनी अलग पहचान बनाई और आज नवाजुद्दीन बॉलीवुड में विलेन के रोल के लिए टॉप पर हैं।

जॉनी वॉकर
बॉलीवुड में कॉमेडी का तड़का शुरुआती दौर से ही देखा जा रहा है। हम बाके कर रहे हैं पुराने दौर के सुपरहिट कॉमेडियन बद्रुद्दीन जमालुद्दीन काजी की। शायद आप यह नाम पहचान न पाए लेकिन फैंस उन्हें जॉनी वॉकर के नाम से भी जानते हैं। वह बसों में एक कंडक्टर हुआ करते थे। लेकिन एक दिन एक्टर बलराज साहनी की नजर उनपर पड़ी और उनकी मिमिकरी के वह दिवाने हो गए। ऐसे में वह जॉनी को डायरेक्टर गुरुदत्त के पास ले गए और यहां से शुरू हुआ था जॉनी के स्टार बनने का सफर।

देव आनंद
देव आनंद बॉलीवुड का वो नाम है जो आज भी लोगों की जुबां से विदा नहीं हो पाया है हालांकि उनकी जिंदगी ने सांसे छोड़ तो दी हैं लेकिन दर्शकों के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं। फिल्मों में आने से पहले देव साहब बतौर क्लर्क 85 रुपये महीने पर काम किया करते थे। लेकिन कुछ समय बाद वह स्टार बनने की ओर चल पड़े। हालांकि अब वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में और गीत से वह आज भी जिंदा हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग