27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका समेत इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को इस मामले में पछाड़ेंगी प्रिया प्रकाश, जानें क्या है पूरी खबर

दीपिका समेत इन बॉलीवुड एक्ट्रेसस को इस मामले में पछाड़ेंगी प्रिया प्रकाश, जानें क्या है पूरी खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 10 Jul 2018, 1:42 PM IST

priya prakash

priya prakash

रातों-रात सोशल मीडिया क्वीन बनने वाली प्रिया प्रकाश का कुछ समय पहले 30 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ था इसमें उन्होंने अपने नैनो से ना जाने कितनों को घायल किया था। प्रिया का यह वीडियो काफी वायरल होने के कारण बहुत ही कम समय में वह पॉपुलर एक्ट्रस बन चुकी हैं। ऐसे में इस समय वह काफी समय बाद एक बार फिर से सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रही हैं। इस बार वह अपने किसी वीडियो को लेकर नहीं बल्कि खबरों की मानें तो वह अपने कॉमर्शियल ऐड शूट की फीस को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

" जाह्नवी से कहीं ज्यादा खूबसूरत है सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही वायरल"

प्रिया को मुंबई में स्पॉट किया गया

प्रिया को हाल ही में मुंबई फिल्म सिटी में स्पॉट किया गया था। खबरें सामने आ रही हैं कि प्रिया यहां अपना पहला कॉमर्शियल ऐड शूट करने आई थीं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि प्रिया अपने पहले ऐड शूट के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं। लेकिन एक न्यूकमर के लिए इतनी फीस काफी ज्यादा है। माना जा रहा है कि प्रिया ने अपनी बढ़ती पॉपुलेरिटी के कारण इतनी ज्यादा फीस की मांग कर रही हैं। हालांकि अगर ऐसा ही रहा तो वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ देंगी।

हाउसफुल 4' की शूटिंग हुई शुरू, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल इस अंदाज में आए नजर

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

इंस्टाग्राम पर प्रिया तीसरी सेलेब्रिटी हैं

गौरतलब है कि प्रिया इंस्टाग्राम पर तीसरी ऐसी सेलेब्रिटी हैं जिसके इतने कम समय में 6 लाख फॉलोवर्स हुए थे। बता दें कि इंस्टाग्राम पर प्रिया से पहले कायली जेनर और फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम आता है। बता दें कि प्रिया अपने इंस्टाग्राम पर किसी ब्रांड के प्रोडक्ट का विज्ञापन करने के लिए लगभग 7.5 लाख रुपए लेती हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर प्रिया के फॉलोवर्स की संख्या 60 लाख तक पहुंच गई है।

डॉक्टर हाथी की मौत की खबर सुनते ही सदमे में आए दया-जेठालाल, टप्पू ने किया इमोशन्ल पोस्ट

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग