27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर हाथी की मौत की खबर सुनते ही सदमे में आए दया-जेठालाल, टप्पू ने किया इमोशन्ल पोस्ट

तारक मेहता की पूरी टीम इस वक्त शॅाक में है। बता दें कवि कुमार आजाद की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 10 Jul 2018, 9:34 AM IST

dayaben jethalal shocked by dr hathi death

dayaben jethalal shocked by dr hathi death

सोमवार को सब टीवी के मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर हंसराज हाथी का किरदार निभाने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद का निधन हो गया है। उनकी मौत के बाद से मानों देशभर में शोक का माहौल हो गया है। तारक मेहता की पूरी टीम इस वक्त शॅाक में है। बता दें कवि कुमार आजाद की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। बताया गया कि जैसे ही उनके निधन की खबर आई शो की शूटिंग कैंसल कर दी गई। इतना ही नहीं शो के लीड एक्टर्स दयाबेन-जेठालाल भी इस खबर से गहरे सदमे में हैं। इतना ही हाल में टप्पू ने डॉ. हाथी के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

I will hold on to this hug... sleep in ease.

A post shared by Bhavya Gandhi (@bhavyagandhi97) on

दिलीप जोशी ने बताई दिल की बात

दिलीप जोशी जो कि जेठालाल का किरदार अदा कर रहे हैं उन्होंने बताया,'ये खबर सुनकर मैं दुखी हूं और सदमे में हूं। मैं फिलहाल लंदन में अपने परिवार के साथ हूं. जब ये घटना हुई, मुझे टीम मेंबर्स के फोन आने लगे। मैं अभी तक यकीन नहीं कर पा रहा कि वे हमारे बीच नहीं रहे।' दिलीप जोशी ने डॉक्टर हाथी को लेकर बताया कि वह सेट यहां के लाफिंग बुद्धा थे।

एक्टिंग करने के लिए घर से भाग गए थे 'तारक मेहता...' के डॉ हाथी,मौत से सदमे में टीवी जगत!

टप्पू ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

शो में टप्पू का रोल निभाने वाले एक्टर भव्या गांधी ने डॉक्टर हाथी के लिए इमोश्नल पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा,' I will hold on to this hug...sleep in ease। बता दें, भव्या ने शो में दयाबेन और जेठालाल के बेटे का रोल निभाया था।'

डॉ हाथी' ने सर्जरी से कम किया था 80 Kg वजन, आज दिल का दौरा पड़ने से हो गई मौत

डॉ. हाथी को शो तारक.. ने दिलाई पहचान

गौरतलब है कि डॉक्टर हाथी का अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा। बता दें टीवी के अलावा वे बॉलीवुड फिल्म मेला और फंटूश में भी नजर आ चुके हैं।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग