27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तारक मेहता… शो के डॉ. हाथी की अंतिम यात्रा में नहीं रुके परिजनों और फैंस के आंसू

तारक मेहता... शो के डॉ. हाथी की अंतिम यात्रा में नहीं रुके परिजनों और फैंस के आंसू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 10 Jul 2018, 5:04 PM IST

dr. hathi

dr. hathi

टेलीविजन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 'डॉ. हाथी' यानि एक्टर 'कवि कुमार आजाद' का निधन सोमवार को हुआ था। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। कवि कुमार का जन्म 1973 में बिहार के सासराम में हुआ था। उनका विवाह नहीं हुआ था और वह अपने पापा, मम्मी बहन और भाई के साथ रहते थे। बहरहाल, डॉ. हंसराज हाथी का अंतिम संस्कार आज दोपहर मीरा रोड श्मशान भूमि में हुआ। लेकिन परिजनों के आंसू नहीं थम रहे थे वहीं फैंस की भी आंखे नम थी।

VIDEO: प्रियंका आज भी इन 5 फिल्मों को मानती है अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती

RIP 😭😭😭😭 Follow for more posts! #tmkoc #Dr.HansRajHaathi

A post shared by TMKOC Planet (@tmkocplanet) on

Last respect to the actor kavi kumar azad . May his soul Rest in Peace 🙏🙏🙏 . . #bollywood #television #kavikumarazad #taarakmehtakaooltahchashmah #Tmkoc #Dilipjoshi #funeral #Asitkumarmodi #restinpeace #filmytalkings @filmytalkings

A post shared by Filmytalkings (@filmytalkings) on

फिल्मों भी कर चुके है काम

कवि कुमार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा बनने से पहले 'मेला' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे। बता दें कि कवि कुमार को कविताएं लिखने का भी बेहद शौक था और इसका मालूम उनके नाम से भी होता है। गौरतलब है कि वह टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ इसके शुरू होने के एक साल बाद जुड़े थे। साथ ही वह इस शो से पिछले 9 सालों से जुड़े थे। इस शो में उनके रोल को बेहद पसंद भी किया जाता था। साथ ही उन्होंने अपनी कॉमेडी से अपनी फैन फॉलोविंग को भी बढ़ा लिया था।

रणबीर की ब्रह्मास्त्र में हुई साउथ के इस सुपरस्टार की एन्ट्री, 15 साल बाद करने जा रहे हिंदी फिल्म में काम


शो के निर्माता ने बताई थी निधन की खबर

टीवी शो तारक मेहता... के निर्माता असित कुमार ने कवि के निधन के बारे में बताया था। उन्होंने कहा, 'कवि कुमार आजाद कमाल के एक्टर थे और बहुत ही सकारात्मक इंसान थे उन्हें शो से बहुत ज्यादा प्यार था और अगर वे बीमार भी होते तो भी शूटिंग पर आते थे सोमवार की सुबह उनका कॉल आया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वे शूट पर नहीं आ सकेंगे। थोड़ी देर बाद उनके निधन की बुरी खबर आ गई।'

रेप मामले में फंसे मिथुन चक्रवर्ती के बेटे ने आखिरकार कर ली गर्लफ्रेंड मदालसा से शादी, तस्वीरें आई सामने

#love #instagood #me #cute #tbt #photooftheday #instamood #iphonesia #dr.hathi

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on