24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युविका चौधरी ने माही विज के गेम पर किए खुलासे, बताया क्यों ‘बिग बॉस 20’ को सालों बाद कहा YES?

Yuvika Chaudhary on Mahhi Vij: अभिनेत्री युविका चौधरी ने 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट माही विज के गेम प्लान पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि जैसी माही घर के अंदर हैं वैसी ही वह बाहर भी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 24 Oct 2026, 10:49 AM IST

Yuvika Chaudhary on Mahhi Vij game plan in bigg boss 20 and she reveals why mahhi yes this show

युविका चौधरी ने माही विज को लेकर की बात (Photo Source- Instagram/JioHotstar)

Yuvika Chaudhary On Mahhi Vij: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Date 20) इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर हर तरफ बातें हो रही हैं। इस बीच, अभिनेत्री युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने अभिनेत्री माही विज (Mahii Vij) के गेम को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। साथ ही उन्होंने इस बात से भी पर्दा हटाया कि आखिर माही विज ने सालों बाद क्यों बिग बॉस 20 में आने को लेकर हां कहा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आजकल लोग जल्दी जज करने लगते हैं।

युविका चौधरी ने माही विज के गेम प्लान पर की बात

रेड कार्पेट पर मीडिया से युविका चौधरी ने खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे उनकी खास दोस्त को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने उनका समर्थन किया। युविका ने कहा, "माही दिल की बहुत साफ और इमोशनल इंसान हैं। उनका प्यार और जज्बात दोनों ही बहुत एक्सट्रीम हैं, जिसकी वजह से कई बार लोग उन्हें गलत समझ लेते हैं। युविका ने फैंस से अपील करते हुए कहा कि किसी को भी बिना समझे जज नहीं करना चाहिए, बल्कि उनकी खूबियों को देखना चाहिए।

युविका चौधरी ये आगे जब माही विज के गेम को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "जैसे वो बाहर हैं, वो वैसे ही अंदर खेल रही हैं। पर अलग-अलग नजर आ रहा है, कोई पॉजिटिव में ले रहा है, कोई नेगेटिव में ले रहा है। वो बहुत दिल की बन्दी है, उसकी इमोशंस भी एक्सट्रीम हैं, उसका प्यार भी एक्सट्रीम है और वो ऐसी ही है और जब ऐसे लोग बहुत जल्दी जज किए जाते है।

माही विज की जर्नी पर युविका चौधरी ने की बात

युविका ने आगे कहा, "मैं यही बोलूंगी कि जज ना करके एक इंसान को देखो तो आपको खूबियां नजर आने लगेंगी। सबकी अपनी जर्नी होती है और हर इंसान बहुत अच्छा होता है। उसके उतार-चढ़ाव जिंदगी में उसको वैसा बना देते हैं और मजबूत बना देते हैं। वो बहुच अच्छी इंसान है। वो एक सिंगल मदर है, बहुत मेहनत कर रही है। उसे दिल से प्यार कीजिए। उसने इंडस्ट्री में बहुत मेहनत की है और उसे इस प्यार की जरूरत है। बहुत सालों से ये शो आ रहा था, पर उसने बहुत सोच समझ कर अपने बच्चों के लिए फैसला किया है।

युविका ने आगे बताया, माही अकेले अपने बच्चों को भविष्य बनाना चाहती है। उसने सोचा होगा कि अब उसे और आगे बढ़ना चाहिए। मेरी यही कामना है कि उसे वो सारी खुशियां मिले जिसकी वह हकदार हैं। और बाकी के कंटेस्टेंट भी बहुत अच्छा कर रहे हैं। लेकिन क्योंकि मैंने माही को पर्सनली देखा है, इसलिए मैं चाहती हूं उसके साथ सब अच्छा हो।"