फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने इनडायरेक्टली हाल ही में मुंबई में सेलिब्रिटीज के घरों के बाहर हुई फायरिंग और सुरक्षा से जुड़े हालातों की तरफ इशारा किया। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को अपनी हरकतों में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी और कहा कि बाहर असल जिंदगी में जो हालात चल रहे हैं, उसका अंदाजा इन्हें शो के अंदर बैठे हुए नहीं है। इसके अलावा, उन्होंने सलमान खान की फिटनेस और उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि 60 साल की उम्र में भी सलमान खान जिस तरह काम कर रहे हैं और ट्रोल्स का सामना कर रहे हैं, वह मिसाल है, जबकि वह खुद 52 साल के हैं।