अशोक पंडित ने अपने शोक संदेश में लिखा, "आज सुबह तड़के एक बेहतरीन प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बी. पी. सिंह जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्हें दिल का एक बड़ा दौरा पड़ा था। वह एक शानदार फिल्ममेकर थे, जिन्होंने अपने क्राइम शो 'सी.आई.डी.' और 'आहट' से पूरे देश को बांधे रखा। उनका काम आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।"