script20 मिनट में नीलाम हुआ दीपिका पादुकोण का मैटरनिटी येलो गाउन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश | Deepika Padukone's maternity yellow gown was auctioned in 20 minutes, you will be shocked to know the price | Patrika News
बॉलीवुड

20 मिनट में नीलाम हुआ दीपिका पादुकोण का मैटरनिटी येलो गाउन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

दीपिका पादुकोण हाल ही में येलो गाउन मे नजर आई थीं। इस गाउन में उनका बेबी बंप साफ-साफ नजर आ रहा था।

मुंबईMay 28, 2024 / 12:20 pm

Swati Tiwari

Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस 82°E नाम के ब्यूटी ब्रांड द्वारा आयोजित इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान वह येलो कलर के मैटरनिटी गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आई थीं जिसकी अब नीलामी हो गयी है।
deepika padukone

दीपिका पादुकोण का गाउन हुआ नीलाम

दीपिका पादुकोण ने अपने मैटरनिटी येलो गाउन को नीलाम कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर साझा किया है। एक्ट्रेस ने  लिखा, “फ्रेश ऑफ द रैक! इस पर किसका हाथ है? हमेशा की तरह, आय @tlllfoundation पहल को सपोर्ट करती है। एक्ट्रेस ने बताया वह इन गाउन की नीलामी से आए हुए पैसे को डोनेट कर देंगी। दीपिका का यह गाउन पोस्ट करने के 20 मिनट के भीतर ही बिक गया।

कितने में नीलाम हुआ गाउन?

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिंक देते हुए इस गाउन की कीमत के बारे में बताया और उसमें अपनी फोटो पोस्ट की। दीपिका पादुकोण का ये गाउन 34 हजार में बिका है।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / 20 मिनट में नीलाम हुआ दीपिका पादुकोण का मैटरनिटी येलो गाउन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

ट्रेंडिंग वीडियो