शिकायत दर्ज करवाते हुए उन्होंनने कहा कि उनके पास रेस्टोरेंट में ,वर्कर के तौर पर नवजोत ( Navjot ) नाम का शख्स कार्य करता था, लेकिन उसने खुद को जीएम बताते हुए फर्जी लेटर हेड व मोहरें ( Fake letter ) आदि का प्रयोग किया और अधिकारियों को गुमराह करना शुरू कर दिया।मई 27 2020 को उसने खुद को रेस्टोरेंट का पार्टनर घोषित कर दिया। उसने नकली एग्रीमेंट तैयार कर डेढ़ करोड़ रुपये की मांग भी की। यही नही उन्होंने जनरल मैनेजर ( Genernal Manager ) को आत्महत्या करने की धमकी भरा मेल भी किया। 18 मई को रेस्टोरेंट पर कब्जा करते हुए गार्ड को खूब मारा-पीटा गया। पुलिस ने मामले के खिलाफ शिकायत दर्जा कर ली थी। जिसके बाद गुनाहगारों ने सभी आरोपों को स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने यह सब पैसे हासिल करने की वजह से किया।