scriptधर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर दी फैंस को खुशखबरी, घर आया नन्हा मेहमान, फूले नहीं समा रहे अभिनेता | Dharmendra welcomes new family member-baby calf amid lockdown, video | Patrika News
बॉलीवुड

धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर दी फैंस को खुशखबरी, घर आया नन्हा मेहमान, फूले नहीं समा रहे अभिनेता

धर्मेंद्र के घर आया नया मेहमान, वीडियो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी….
 

मुंबईMay 13, 2020 / 07:43 pm

भूप सिंह

dharmendra

dharmendra

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ( Dharmendra ) 84 बरस के हो चुके हैं। लंबे समय से लाइमलाइट की दुनिया से दूर वे अपने फॉर्म हाउस पर फल, सब्जियां उगाकर अपना वक्त खुशी खुशी बिता रहे हैं। धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वे समय-समय पर वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट अपनी निजी जिंदगी की बातें अपने फैंस से शेयर करते रहते हैं। हाल ही उन्होंने एक नया वीडियो पोस्ट कर अपने घर नन्हें मेहमान आने की खुशी अपने फैंस से साझा की।

 

dharmendra
https://twitter.com/aapkadharam/status/1260186876671115264?ref_src=twsrc%5Etfw

उनकी गाय ने दिया बछड़े को जन्म
धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक गाय अपने नवजात बछड़े को सहलाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘बधाई हो!, कल रात बछड़ा दिया है मेरी साहिवाल गाय ने। मुझे भी पास नहीं आने देती। इस बछड़े की दादी को मैं साहनेवाल के नजदीक बैनी साहिब से लेकर आया था।’ आगे उन्होंने अपनी गाय की ममता का भी बखान करते हुए लिखा-‘हर मां अपने बच्चे के प्रति सुरक्षा का भाव रखती है। मैं इन खूबसूरत जीवों के होने से बहुत खुश हूं।’

 

dharmendra

प्रकृति से है खास लगाव
अभिनेता धर्मेंद्र को प्रकृति से खास लगाव है। वह भीड़भाड़ से दूर हरे भरे इलाके में मेहनत करने में विश्वास रखते हैं। उन्हें सादा खाना, दूह, दही और छाछ बहुत पसंद हैं। वे अपने फॉर्महाउस में उगाई सब्जियां और फलों का सेवन करते हैं। वे हर समय अपने बाग-बगीचों के साथ अपने पालतु जानवरों के वीडियो शेयर करते हैं। कुछ समय पहले ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते हुए उनकी एक वीडियो सामने आई थी. उन्होंने वीडियो के साथ लिखा था- ‘इतना छोटा खेत तो मैं जैसे तैसे जोत लेता हूं, इसमें थोड़ी एक्सरसाइज हो जाती है।

Home / Entertainment / Bollywood / धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर दी फैंस को खुशखबरी, घर आया नन्हा मेहमान, फूले नहीं समा रहे अभिनेता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो