
नई दिल्ली | कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते सभी ने अपने आपको घरों में कैद कर लिया है। कोई सेल्फ आइसोलेशन में है तो कोई फैमली के साथ अपना टाइम स्पेंड कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) भी कोरोना वायरस को लेकर काफी सर्तक हैं। दिलीप कुमार 97 साल के हैं ऐसे में छोटी से छोटी बात का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। कोरोना वायरस के चलते दिलीप कुमार और सायरा बानो ने खुद को अलग-थलग कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद सायरा ने एक ऑडियो मैसेज के जरिए दी है।
सायरा बानो ने ऑडियो मैसेज में कहा- सभी के मैसेज और प्यार के लिए बहुत-बुहत धन्यवाद। हम ठीक हैं, हमने खुद को क्वारेन्टाइन (Self Quarantine) कर लिया है, बिल्कुल अलग-थलग होकर बैठे हैं हम लोग। मैं उम्मीद करती हूं कि जो टू-गैदरनेस आज दिख रही है पूरी दुनिया में, हमारे भारत में ऐसे ही बनी रहे अच्छे वक्त में भी। हम सब एक रूप में दिखाई दें। दुनिया में ढेर सारी खुशियां हो, हम एक विश्व बनाए जहां लोग सुरक्षित हो और खुश हों।
फैंस सायरा के इस ऑडियो मैसेज पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं। सभी दिलीप कुमार की लंबी और बेहतर उम्र की कामना कर रहे हैं। बता दें कुछ दिनों पहले जब कोरोना वायरस का खतरा भारत की तरफ बढ़ना शुरू हुआ था तब भी दिलीप कुमार के सेल्फ आइसोलेशन की खबर सामने आई थी। उस दौरान सायरा दिलीप कुमार का पूरा ध्यान रख रही थीं, इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने ट्विटर पर दी थी। दिलीप कुमार ने कहा था कि सायरा उनको लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती इसलिए उन्होंने सबसे अलग कर दिया है।
Updated on:
27 Mar 2020 07:19 pm
Published on:
27 Mar 2020 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
