27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

19 साल में धर्म बदलकर की शादी, छोटे से करियर में दी सुपरहिट फिल्में और फिर रहस्यमयी हालत में हुई मौत

90 के दशक में बेहद कम उम्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली दिव्या भारती को आज भी पूरी दुनिया याद करती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 5 Apr 2024, 7:04 AM IST

divya bharati

Divya Bharati Death Anniversary: बॉलीवुड में 90 की दशक में अपनी खूबसूरती, दिलकश अंदाज से बेहद कम समय में अपनी अदाकारी से दिव्या भारती ने लोगों के दिलों में पहचान बना लिया था। 16 साल की ये लड़की लाखों भारतीय दर्शकों की ड्रीमगर्ल बन गई थी। दिव्या भारती (Divya Bharati ) की साँसों के साथ ही देश में लाखों दिलों की धड़कने थम जाती थीं। उनका नाम लोगों को सिनेमाघरों तक खींच ले आता था।

शादी के लिए बदला था धर्म

दिव्या ने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiyawala) से 19 साल की उम्र में शादी कर ली थी। ये शादी बहुत चोरी-छुपे हुई थी। दिव्या अपनी और साजिद की शादी की बात को छुपाकर रखना चाहती थीं वो तो इस बात को सबको बताना चाहती थीं लेकिन साजिद ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। दिव्या साजिद की मुलाकात फिल्म शोला और शबनम के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातों का सिलसिला और बढ़ा और ये प्यार में बदल गया। 10 मई 1992 को दोनों ने चोरी छुपे शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि दिव्या इस शादी के लिए धर्म बदलकर मुस्लिम कर लिया था और उन्होंने अपना नाम सना रखा लिया था।

दिव्या ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'विश्वात्मा' से की थी। फिल्म 'विश्वात्मा' तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन मूवी के गाने ने दिव्या भारती को रातों-रात स्टार बना दिया। गाना 'सात समुंदर पार' को हर किसी ने काफी पसंद किया था। इसके बाद एक्ट्रेस दीवाना' में शाह रुख खान, गोविंदा के साथ 'शोला और शबनम' और 'जान से प्यारा', ‘दिल आशना है', ‘बलवान', दिल ही तो है',समेत कई फिल्मों में काम किया।

जब दिव्या अपने करियर में हिट फिल्में दे रहीं थी तब एक घटना घटी जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। पांच अप्रैल 1993 के दिन दिव्या भारती की संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। उनके अचानक निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में आ गया था। उन्हें दुनिया से रुखसत हुए 31 साल हो गए हैं, लेकिन उनकी मौत की गुत्थी आज भी सुलझ नहीं पाई है।साल 1998 में मुंबई पुलिस लंबी जांच के बाद इसे हादसा मानकर दिव्या का केस बंद कर चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग