scriptआज के दिन बॉलीवुड ने खो दिया था एक चमकता सितारा | Divya bharti's death anniversary | Patrika News
बॉलीवुड

आज के दिन बॉलीवुड ने खो दिया था एक चमकता सितारा

5 अप्रेल 1993 को बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री दिव्या भारती की ऊंची इमारत से गिरने से मौत हो गई थी

Apr 04, 2015 / 04:25 pm

प्रीती जैन

मुंबई। 5 अप्रेल 1993 का दिन बॉलीवुड के लिए बहुत ही दर्दनाक रहा था। इस दिन बॉलीवुड ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया था। 5 अप्रेल 1993 को बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री दिव्या भारती की ऊंची इमारत से गिरने से मौत हो गई थी। अगर 21 साल पहले दिव्या मौत को चकमा देने में कामयाब रहती तो आज वह बॉलीवुड का चमकता सितारा होती।

दिव्या उन एक्ट्रेस में शामिल थी जिन्होंने महज कुछ समय में ही दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमाया था। उसने न केवल हिंदी दर्शक बल्की दक्षिण भारतीय दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। भारती ने 19 साल की उम्र 21 फिल्मों में अभिनय करके हर दर्शक की चहेती अत्रिनेत्री बन गई थी। इन्होंने 14 हिंदी और 7 साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया था।

14 फरवरी 1974 को जन्मी दिव्या ने जितना हिंदी फिल्मों में काम करके दर्शकों का दिल जीता उतनी ही वे दक्षिण भारत की फिल्मों में सफल रहीं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत तमिल और तेलुगु फिल्मों से की थी। दिव्या ने अपने करियर की शुरूआत तेलुगु फिल्म “बोब्लिी राजा” से की थी।

उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक सफलता की सीढियां चढ़ती गईं। उन्हें हिंदी फिल्मों में सफलता विश्वात्मा से मिली थी। उनकी अन्य मशहूर फिल्में शोला और शबनम, दीवाना, अंधा इंसाफ, शतरंज, बलवान और गीत सहित कई अन्य हैं। दिवाना फिल्म की वजह से उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / आज के दिन बॉलीवुड ने खो दिया था एक चमकता सितारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो