फरहान के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर अभिनेता रणवीर सिंह ने भी दुख व्यक्त करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उनके अलावा अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने जेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। बात करें फरहान के वर्कफ्रंट की वो इन दिनों वे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तूफान’ की तैयारियों में जी जान से जुटे हुए हैं। इसके लिए वो जीम में भी खूब पसीना बहा रहे हैं। फरहान स्टारर इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं। इसके अलावा फरहान ने हाल ही में शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ की शूटिंग पूरी की है. इस फिल्म में फरहान के साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम नज़र आएंगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘द स्काई इज़ पिंक’ में फरहान अख्तर जायरा वसीम के पिता के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म में प्रियंका, जायरा की मां के रोल में होंगी। इस फिल्म का लेखन जूही चतुर्वेदी ने किया है। ‘द स्काई इज़ पिंक’ इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।