scriptFirst look: रणवीर सिंह का नया “क्रेजी” अंदाज | first look: Have you seen this crazy picture of Ranveer Singh? | Patrika News
बॉलीवुड

First look: रणवीर सिंह का नया “क्रेजी” अंदाज

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “दिल धड़कने दो” को लेकर काफी चर्चा में है

May 23, 2015 / 10:22 am

सुधा वर्मा

Ranveer Singh

Ranveer Singh

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “दिल धड़कने दो” को लेकर काफी चर्चा में है। हाल ही एक्टर बेहद अलग अंदाज में नजर आए। बाजीराव मस्तानी की शूटिंग में व्यस्त रणवीर ने हाल ही एक फोटोशूट कराया जिसमें वह रेट्रो लुक में नजर आए।

टि्वटर पर फोटो शेयर कर हालांकि एक्टर ने कुछ खास जानकारी नहीं दी, लेकिन अपने अलग अंदाज वाले इस पोज में फोटो पोस्ट कर अपने फैन्स को जरूर चौंका दिया।

ग्राीन बैग्राउंड वाले इस फोटो में रणवीर 70-80 के दशक के लुक में नजर आ रहे है। बेल बॉटम पेंट, कोर्ट और मूछों में रणवीर काफी डैशिंग लग रहे हैं। अब सभी इस पिक्चर के पीछे की कहानी जानने के लिए उत्साहित हो रहे है कि आखिर रणवीर का ये लुक किसी फिल्म के लिए है या विज्ञापन के लिए। खैर इससे लिए तो थोड़ा इंतजार करना पडेगा, लेकिन हम आपको बता दें कि 14 दिन बाद आप एक्टर रणवीर सिंह को बड़े पर्दे पर देख सकते हैं। 5 जून को रिलीज होने वाली फिल्म “दिल धड़कने दो” में रणवीर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ नजर आने वाले है वहीं इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / First look: रणवीर सिंह का नया “क्रेजी” अंदाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो