मलाइका अरोड़ा
अपने फैशन सेंस के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाल एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी लॉकडाउन के दौरान नो मेकअप लुक में नजर आ चुकी हैं। हालांकि अक्सर वे अपने स्टाइलिश लुक की तस्वीरें पोस्ट करती हैं और उनका जिम लुक भी चर्चा में रहता है। लेकिन वे बिना मेकअप के तस्वीरें शेयर करने में भी नहीं झिझकती।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट पार्टी या इवेंट के दौरान स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं। हालांकि वे पहले कई बार एयरपोर्ट पर बिना मेकअप के नजर आ चुकी हैं। पिछले दिनों आलिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक सेल्फी पोस्ट की। इस सेल्फी में एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में नजर आईं।
सोनम कपूर
एक्ट्रेस सोनम कपूर लॉकडाउन के दौरान दिल्ली स्थित अपने ससुराल में हैं। बता दें कि वे लॉकडाउन से कुछ दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं। सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वे नो मेकअप लुक में नजर आईं। तस्वीर में वे लैपटॉप पर कुछ काम करती नजर आईं। बता दें कि लॉकडाउन में सोनम वेब सीरीज देख रही हैं और किताबें पढ़ रही हैं।
कैटरीना कैफ
लॉकडाउन के दौरान कैटरीना कैफ भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। इस दौरान उन्होंने घर पर काम करते हुए खुद की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। कभी वो झाड़ू लगाते हुए वीडियो पोस्ट करती हैं तो कभी बर्तन धोते हुए। एक वीडियो में कटरीना अपनी छोटी बहन इसाबेल के साथ नजर आईं। इसमें वे नो मेकअप लुक में दिखीं।
दीपिका पादुकोण
पिछले दिनों ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक सेल्फी शेयर की थी। इन तस्वीरों में दीपिका फलों का जूस पीती नजर आईं। इसके साथ ही दीपिका ने एक और सेल्फी शेयर की है जिसमें तरबूज खाती दिखीं। इन तस्वीरों में वे बिना मेकअप दिख रही थीं।