scriptOSCAR 2020 के लिए चुनी गई फिल्म ‘गली बॉय’ ने सिनेमा जगत में जीता ये बड़ा Award | gully boy won best film award 2019 in IIFA | Patrika News
बॉलीवुड

OSCAR 2020 के लिए चुनी गई फिल्म ‘गली बॉय’ ने सिनेमा जगत में जीता ये बड़ा Award

IIFA Winners List : रणवीर सिंह स्टार फिल्म गली बॉय (Gully Boy) एक बार फिर बड़ी खुशखबरी है। फिल्म गली बॉय को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। फिल्म को ये अवार्ड इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में दिया गया है।

Oct 17, 2019 / 06:55 pm

rohit sharma

रणवीर सिंह स्टार फिल्म गली बॉय (Gully Boy) एक बार फिर बड़ी खुशखबरी है। फिल्म गली बॉय को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। फिल्म को ये अवार्ड इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में दिया गया है।
https://twitter.com/RanveerSingh?ref_src=twsrc%5Etfw
फिल्म गली बॉय को अवार्ड मिलने के बाद डायरेक्टर जोया अख्तर काफी उत्साहित देखी गई। बता दें, बतौर डायरेक्टर जोया अख्तर का यह पहला अवार्ड है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। फरहान अख्तार फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
iifa.png
फिल्म में रणवीर ने मुराद का किरदार निभाया था जो मुंबई के स्लम रैपर पर आधारित है। फिल्म में एक स्लम एरिया के लड़के का सामाजिक-आर्थिक हालात से ऊपर उठकर स्टार बनने के सपने को दर्शाया गया है। हाल ही में फिल्म गली बॉय को ऑस्कर 2020 में भी एंट्री मिली है। फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में ऑस्कर के लिए भेजा है।
https://twitter.com/hashtag/ZoyaAkhtar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
IFFM में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार श्रीराम राघवन को मिला। यह पुरस्कार उन्हें फिल्म ‘अंधाधुन’ (Andhadhun) के लिए मिला है। साथ ही शाहरुख खान को ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ का अवॉर्ड से नवाजा गया है।

Home / Entertainment / Bollywood / OSCAR 2020 के लिए चुनी गई फिल्म ‘गली बॉय’ ने सिनेमा जगत में जीता ये बड़ा Award

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो