बॉलीवुड

करण जौहर ने पेश की दोस्ती की मिसाल, दिनेश विजान के साथ किया ऐसा काम, लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

करण ने लिखा, ‘इंडस्ट्री में दोस्ती बहुत कम देखने को मिलती है। लेकिन यह वजूद में है। यह लगातार सशक्त बना रहे हैं। डिनो (दिनेश विजान) और मैंने …..

मुंबईFeb 17, 2020 / 05:18 pm

Shaitan Prajapat

Dinesh Vijan karan johar

अक्सर देखा जाता है कि निर्माता अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलते रहते है। प्रतिस्पर्धा तो कभी शूटिंग तो कभी पोस्ट प्रोडक्शन के काम के चलते यह बदलाव किए जाते है। फिल्म निर्माता करण जौहर और दिनेश विजान ने भी अपनी अपकमिंग मूवी की रिलीज डेट बदली है। करण जौहर ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है कि ‘अंग्रेजी मीडियम’, ‘गुंजन सक्सेना’ और ‘रूही अफ्जा’ की रिलीज डेट में बदलाव हो गया है। उन्होंने दिनेश के साथ मिलकर आपसी सहमति से यह फैसला लिया है।
करण ने लिखा, ‘इंडस्ट्री में दोस्ती बहुत कम देखने को मिलती है। लेकिन यह वजूद में है। यह लगातार सशक्त बना रहे हैं। डिनो (दिनेश विजान) और मैंने तारीखों का बदलाव किया है। ‘अंग्रेजी मीडियम’ (निर्माता, दिनेश विजन) अब एक हफ्ते पहले ‘गुंजन सक्सेना’ (निर्माता, करण जौहर) की रिलीज डेट 13 मार्च 2020 पर दस्तक देगी। वहीं ‘गुंजन सक्सेना’ ने ‘रूही अफजा’ (निर्माता, दिनेश विजन) की रिलीज डेट 24 अप्रैल 2020 ले ली है।’
https://twitter.com/karanjohar/status/1229303129872588801?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/AngreziMedium?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ‘रूही अफजा’ की नई रिलीज डेट साझा की गई है। अब यह फिल्म 5 जून 2020 को रिलीज होगी। करण जौहर की हॉरर फिल्म का टाइटल ‘रूही अफ्जा ‘से बदलकर ‘रूही अफजा’ किया गया है। ‘रूही अफजा’ में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में है। वहीं फिल्म में वरुण शर्मा भी अहम रोल में होंगे।

Home / Entertainment / Bollywood / करण जौहर ने पेश की दोस्ती की मिसाल, दिनेश विजान के साथ किया ऐसा काम, लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.