scriptपुष्पा-RRR के क्लब में शामिल होने से कुछ दूर ‘हनुमान’, बॉक्स ऑफिस पर ‘चलाया गदा | HanuMan Worldwide Box Office Collection day 20 ready to cross 300 cror | Patrika News
बॉलीवुड

पुष्पा-RRR के क्लब में शामिल होने से कुछ दूर ‘हनुमान’, बॉक्स ऑफिस पर ‘चलाया गदा

HanuMan Worldwide Box Office Collection Day 20:‘हनु मान’ को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं। फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।

Feb 01, 2024 / 07:29 pm

Swati Tiwari

box_office.jpg

‘हनु मान’ 300 करोड़ क्लब के नजदीक

HanuMan Worldwide Box Office Collection Day 20: तेलुगु फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है। इसे रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं लेकिन ये फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। बता दें,’हनुमान’ का बजट 20 करोड़ था लेकिन 15 दिन में इसकी कमाई 250 करोड़ पार पहुंच गई है। ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर के बाद भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाई हुई है।
300 करोड़ के नजदीक पहुंची ‘हनु मान’
ऋतिक रोशन की लेटेस्ट रिलीज फाइटर के आने के बाद ‘हनु मान’ के रफ्तार थोड़ी धीमी हुई थी। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘हनु मान’ ने पहले हफ्ते 99.85 करोड़ और दूसरे हफ्ते 58.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं तीसरे हफ्ते के थर्ड मंडे को ‘हनु मान’ ने 2.05 करोड़, तीसरे मंगलवार को 2.1 करोड़ और तीसरे बुधवार को 1.69 करोड़ की कमाई की। ‘हनु मान’ की रिलीज के 20वें दिन कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनु मान’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘हनु मान’ का 20 दिनों का कुल कलेक्शन अब 178.70 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें

बिग बॉस 17 हारने के बाद अंकिता लोखंडे के हाथ लगी ये बड़ी फिल्म, इस एक्टर के साथ करेंगी रोमांस

20 दिनों में 278.36 करोड़ का बिजनेस
साउथ में बनी फिल्में अब इंडिया ही नहीं बल्कि ग्लोबली भी सक्सेस हासिल कर चुकी हैं।पुष्पा ने दुनिया भर में 350 करोड़ से अधिक कमाई की थी। इसके अलावा ‘RRR’ ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 20 दिनों में 278.36 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। अब जल्द ही ये फिल्म 300 करोड़ के क्लब मे शामिल हो सकती है।
डे वाइज देखें कलेक्शन

दिन 1- ₹ 21.35 करोड़
दिन 2- ₹ 29.72 करोड़
दिन 3- ₹ 24.16 करोड़
दिन 4- ₹ 25.63 करोड़
दिन 5- ₹ 19.57 करोड़
दिन 6- ₹ 15.40 करोड़
दिन 7- ₹ 14.75 करोड़
दिन 8- ₹ 14.20 करोड़
दिन 9- ₹ 20.37 करोड़
दिन 10- ₹ 23.91 करोड़
दिन 11- ₹ 9.36 करोड़
दिन 12- ₹ 7.20 करोड़
दिन 13- ₹ 5.65 करोड़
दिन 14- ₹ 4.95 करोड़
दिन 15- ₹ 11.34 करोड़
दिन 16- ₹ 9.27 करोड़
दिन 17- ₹ 12.89 करोड़
दिन 18- ₹ 3.06 करोड़
दिन 19- ₹ 2.87 करोड़
दिन 20- ₹ 2.71 करोड़

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / पुष्पा-RRR के क्लब में शामिल होने से कुछ दूर ‘हनुमान’, बॉक्स ऑफिस पर ‘चलाया गदा

ट्रेंडिंग वीडियो