scriptबर्थडे स्पेशल: जब नील नितिन के न्यूड सीन से मचा थी खलबली, पिता ने 6 महीने तक नहीं की थी बात | Happy Birthday Neil Nitin Mukesh Interesting Facts About | Patrika News
बॉलीवुड

बर्थडे स्पेशल: जब नील नितिन के न्यूड सीन से मचा थी खलबली, पिता ने 6 महीने तक नहीं की थी बात

उन्होंने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत साल 2007 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ से की। यह चॉकलेटी ब्वॉय ज्यादातर निगेटिव इमेज में ही पर्दे पर नजर आया है। उन्होंने ‘गोलमाल…

मुंबईJan 14, 2020 / 05:32 pm

Shaitan Prajapat

Neil Nitin Mukesh

Neil Nitin Mukesh

बॉलीवुड के अभिनेता नील नितिन मुकेश का आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। नील नितिन का जन्म 15 जनवरी, 1982 में महाराष्ट्र में हुआ था। संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता को संगीत का शौक तो है, लेकिन अभिनय का जुनून है। उनका पूरा नाम नील नितिन मुकेश चंद माथुर है। नील को उनका नाम लता मंगेशकर द्वारा दिया गया है क्योंकि लता नील ऑमस्ट्रांग से बहुत प्रभावित थीं। मशहूर गायक मुकेश उनके दादा थे और गायक नितिन मुकेश पिता हैं।
Neil Nitin Mukesh
‘जॉनी गद्दार’ से शुरू किया कॅरियर
उन्होंने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत साल 2007 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ से की। यह चॉकलेटी ब्वॉय ज्यादातर निगेटिव इमेज में ही पर्दे पर नजर आया है। उन्होंने ‘गोलमाल अगेन’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘वजीर’, ‘प्लेयर्स’ और ‘साहो’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वे पिछली बार फिल्म ‘बाईपास रोड’ में नजर आए। नील ने साल 2016 में दशहरे के अवसर पर मुंबई की रुक्मिणी सहाय से सगाई कर ली। रुक्मिणी एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। 2017 साल दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं।
Neil Nitin Mukesh
पिता ने 6 महीने तक नहीं की थी बात
नील के पिता को यह बात पता चली कि उनके बेटे ने पहली ही फिल्म में निगेटिव रोल किया है तो उन्होंने नील से 6 महीने तक बात नहीं की थी। उनका मानना था कि उनके परिवार का इतना नाम है और ऐसे किरदार करके उनका बेटा ये नाम खराब कर रहा है। साल 2009 में आई मधुर भंडारकर की फिल्म ‘जेल’ में नील का न्यूड सीन काफी विवादित रहा। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई।
Neil Nitin Mukesh

Home / Entertainment / Bollywood / बर्थडे स्पेशल: जब नील नितिन के न्यूड सीन से मचा थी खलबली, पिता ने 6 महीने तक नहीं की थी बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो