अनीता ने बताया था कि सभी कॉस्ट्यूम्स को कैरेक्टर की पर्सनैलिटी के आधार पर तैयार किया गया था। दीपिका का किरदार बिंदास और बेबाक था, इस वजह से उसके कपड़े भी ऐसे थे। 'वेरोनिका फैशन फॉरवर्ड पर्सन है। उसे फैशन और अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करना पसंद है। ये ऐसा है, जैसे हाइ स्ट्रीट फैशन को लग्जरी डिजाइनर लेबल्स के कपड़ों के साथ मिक्स करके पहनना और वेरोनिका का किरदार ऐसा है भी जो अपने स्टाइल में इन दोनों को मिलाए।'