बॉलीवुड

के एल राहुल की अर्धशतकीय पारी पर गदगद हुईं आथिया शेट्टी, पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

Athiya Shetty -Kl Rahul Wedding : सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल शानदार पारी पर गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी गदगद हो गई हैं।

Jan 13, 2023 / 01:00 pm

Shweta Bajpai

kl rahul athiya shetty

क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब खबर है कि दोनों जल्द सात फेरे लेने वाले हैं, लेकिन इस बीच केएल राहुल (KL Rahul) ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर आथिया को खुश कर दिया है। उनकी इस शानदार पारी से आथिया गदगद हो गई हैं और पोस्ट शेयर कर प्यार बरसाया है।
दूसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन कर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल की है। भारत ने दूसरे वनडे में भी जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस मैच में के एल राहुल का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा। उन्होंने अपने बल्ले का जादू चला दिया और नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

भारतीय टीम को जीत दिलाने में केएल राहुल (KL Rahul) ने अहम भूमिका निभाई, जिन्‍होंने 103 गेंदों में 6 चौके की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। केएल राहुल का बल्ला चला और उन्होंने टीम इंडिया के लिए 64 रन की नाबाद पारी खेल 44वें ओवर में टीम को शानदार जीत दिला दी।

यह भी पढ़ें

तारक मेहता छोड़ने के बाद ये क्या हो गया दयाबेन का हाल

इस जीत से जहां पूरा भारत खुश है तो वहीं केएल राहुल की गर्लफ्रेंड फूले नहीं समा रही हैं और उन्होंने पोस्ट शेयर कर प्यार बरसाया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भी अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के प्रदर्शन पर रिएक्ट किया है।

उन्होंने क्रिकेटर का पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी लगाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल और अथिया शेट्‌टी इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI?ref_src=twsrc%5Etfw
बताया जा रहा है कि आथ‍िया-राहुल की शादी का जश्न तीन दिन तक चलेगा और 23 जनवरी को शादी समारोह का आयोजन होगा। हालांकि परिवार के किसी सदस्य ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

सूत्रों के मुताबिक दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले पर होगी। शादी का फंक्शन तीन दिन तक चलेगा। 21 से 23 जनवरी के बीच विवाह की रस्में निभाई जाएंगी।
https://twitter.com/hashtag/AthiyaShetty?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
तीन दिन के इस इवेंट में 21 जनवरी को हल्दी के साथ संगीत का कार्यक्रम होगा और 22 जनवरी को मेहंदी का फंक्शन सेलिब्रेट किया जाएगा। जबकि 23 जनवरी को राहुल-अथिया सात फेरे लेंगे।

शादी समारोह के दौरान केएल राहुल और अथिया शेट्‌टी के परिवार और करीबी ही मौजूद रहेंगे। शादी की तैयारियां भी जोरों पर की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें

प्रेग्नेंट हैं राखी सावंत?

Hindi News / Entertainment / Bollywood / के एल राहुल की अर्धशतकीय पारी पर गदगद हुईं आथिया शेट्टी, पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.