बॉलीवुड

IPL 2021: लाइव प्रसारण के दौरान रणवीर सिंह दिखे अधिकांश विज्ञापनों में, चिढ़े लोग

IPL 2021 का उद्घाटन मैच रॉयल चैलेेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले को दर्शकों ने लाइव प्रसारण के जरिए देखा। हालांकि रणवीर सिंह के बार-बार विज्ञापनों में दिखने से लोग चिढ़ गए। उन्होंने ट्विट पर पोस्ट्स के माध्यम से भड़ास निकाली।

Apr 10, 2021 / 02:10 am

पवन राणा

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का पहला मैच शुक्रवार रात को रॉयल चैलेेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। ये मैच रॉयल चैलेेंजर्स बेंगलुरू ने 2 विकेट से जीत लिया। क्रिकेट फैंस ने इस रोमांचक मैच का लाइव प्रसारण देखते हुए भरपूर आनंद लिया। हालांकि इस दौरान एक चीज से कुछ दर्शक चिढ़ गए। इसकी वजह बने अभिनेता रणवीर सिंह। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा:

ट्विटर पर रणवीर सिंह हुए ट्रेंड

सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर कुछ फैंस का कहना था कि रॉयल चैलेेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान लाइव में जो विज्ञापन दिखाए गए, उनमें से अधिकांश रणवीर सिंह के थे। बार-बार उनके स्क्रीन पर आने से ये लोग चिढ़ गए। उन्होंने इस बात को हाईलाइट करते हुए ट्विटर पर जमकर ट्वीट किए। इनमें से अधिकतर ने स्टार स्पोर्ट्स इंडिया को शिकायती लहजे में कहा कि रणवीर के इतने विज्ञापन परेशान कर रहे हैं। कुछ का कहना था कि जितने विज्ञापन रणवीर के हैं, इस हिसाब से उन्हें ही मैन ऑफ द मैच दे देना चाहिए। कुछ अन्य ने लिखा कि लगता है रणवीर ने ही सारे विज्ञापन साइन कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें

लड़कियों के बीच रणवीर सिंह का इतना क्रेज क्यों है?

https://twitter.com/SalkeDevesh/status/1380585548079767557?ref_src=twsrc%5Etfw
आईपीएल विज्ञापनों में रणवीर सबसे ज्यादा

https://twitter.com/hashtag/RanveerSingh?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

एक यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा इस साल आईपीएल विज्ञापन बाजार में बहुत बड़े मार्जिन से सबसे ज्यादा रणवीर सिंह डोमिनेट कर रहे हैं।

 

रणवीर के कितने एड चला सकते हो?

https://twitter.com/hashtag/IPL2021?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

एक अन्य यूजर ने लिखा-
आईपीएल ब्रॉडकास्टर: रणवीर सिंह के कितने विज्ञापन चला सकते हो?
स्टार स्पोर्ट्स: हां।

 

हर विज्ञापन में रणवीर

https://twitter.com/DuddWiser/status/1380532481644883975?ref_src=twsrc%5Etfw

एक यूजर ने शिकायती लहजे में लिखा हर विज्ञापन में रणवीर को देखना अब इरिटेटिंग हो गया है और अब वह हर विज्ञापन में दिख रहा है।

 

मैन ऑफ द मैच

https://twitter.com/hashtag/IPL?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
एक अन्य यूजर ने लिखा,’ क्या हम रणवीर सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित कर सकते हैं?’

https://twitter.com/KadianTweets/status/1380577980905312256?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/Sharmaaa_24/status/1380572717699657730?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/IRONlK/status/1380575687510163457?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/IPL2021?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

यह भी पढ़ें

Ranveer Singh photos: रणवीर सिंह के HD और HQ फोटोज

बता दें कि हाल ही में आईपीएल की शुरूआत से पहले रणवीर ने भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के साथ फोटो शेयर की आईपीएल के लिए शुभकामनाएं दी थी। वर्कफ्रंट की बात करें, तो रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग मूवी ’83’ में क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आएंगे। इसमें रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी अहम रोल अदा किया है। कबीर खान निर्देशित इस मूवी को 4 जून को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के 1983 में पहला क्रिकेट विश्व कप जीतने की कहानी को दिखाया जाएगा। रणवीर और दीपिका के अलावा इसमें पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, साकिब सलीम,हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन और जस्टिन सरना सहित कई कलाकार शामिल हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / IPL 2021: लाइव प्रसारण के दौरान रणवीर सिंह दिखे अधिकांश विज्ञापनों में, चिढ़े लोग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.