scriptIrrfan Khan के निधन से गम में डूबा बॉलीवुड, वीडियो में रो पड़े अनुपम, लता मंगेशकर, प्रियंका से लेकर अक्षय ने जताया दुख | irrfan khan died at 54 bollywood celebs reactions anupam kher akshay | Patrika News
बॉलीवुड

Irrfan Khan के निधन से गम में डूबा बॉलीवुड, वीडियो में रो पड़े अनुपम, लता मंगेशकर, प्रियंका से लेकर अक्षय ने जताया दुख

इरफान खान (Irrfan Khan) के निधन से गम में डूबा बॉलीवुड
वीडियो शेयर कर रो पड़े अनुपम खेर (Anupam Kher)
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) से लेकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जताया शोक

नई दिल्लीApr 29, 2020 / 02:16 pm

Neha Gupta

Irrfan Khan Dies at 53

Irrfan Khan Dies at 53

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) ने 54 साल की उम्र में सभी को अलविदा कह दिया। बुधवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका निधन (Irrfan Khan Dies at 53) हो गया। इरफान की तबीयत अचानक मंगलवार को खराब हुई थी, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, कोलन इंफेक्शन के चलते उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था। उनके निधन की खबर आते ही पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है, सेलेब्स ट्वीट करके शोक व्यक्त कर रहे हैं। अनुपम खेर (Anupam Kher) ने इरफान के निधन की खबर सुनते ही एक वीडियो शेयर किया और वो रोने लगे। वहीं सेलेब्स से लेकर फैंस इरफान के जाने को बड़ा नुकसान बता रहे हैं। सबसे पहले फिल्ममेकर शूजित सरकार (Shoojit Sircar) ने उनके निधन की जानकारी अपने ट्विटर पर दी थी।

https://twitter.com/ShoojitSircar/status/1255377784773410818?ref_src=twsrc%5Etfw

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर कहा कि ये बहुत शॉकिंग है कि इरफान खान हमारे बीच नहीं रहे। उनका जाना सिर्फ बॉलीवुड का नुकसान नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी बड़ी क्षति है। वो बहुत जल्दी चले गए, ये कोई उम्र नहीं थी।

https://twitter.com/hashtag/IrrfanKhan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने इरफान खान को गुणी बताते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी

https://twitter.com/mangeshkarlata/status/1255389225731665922?ref_src=twsrc%5Etfw

अक्षय कुमार ने डरावनी खबर बताते हुए कहा हमने एक बेहतरीन अभिनेता को खो दिया है। भगवान उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में दुख सहने की क्षमता दे।

https://twitter.com/hashtag/IrrfanKhan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

प्रियंका चोपड़ा ने इरफान खान के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया- आप जो करिश्मा हर चीज में लेकर आते थे वो पूरा मैजिक था। आपने बहुत लोगों को प्रेरित किया है। आप बहुत याद आएंगे।

https://twitter.com/hashtag/IrrfanKhan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/irrfank?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/karanjohar/status/1255387271919960066?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/irrfankhan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/IrrfanKhan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ajaydevgn/status/1255392272163713032?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/IrrfanKhan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Entertainment / Bollywood / Irrfan Khan के निधन से गम में डूबा बॉलीवुड, वीडियो में रो पड़े अनुपम, लता मंगेशकर, प्रियंका से लेकर अक्षय ने जताया दुख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो