scriptIsha Ambani wedding: आराध्या ने मां ऐश्वर्या के साथ किया डांस, सलमान खान बने बैकग्राउंड डांसर | Isha Ambani wedding: Salman khan and Aardhaya dance videos goes viral | Patrika News
बॉलीवुड

Isha Ambani wedding: आराध्या ने मां ऐश्वर्या के साथ किया डांस, सलमान खान बने बैकग्राउंड डांसर

इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबईDec 10, 2018 / 09:41 pm

Mahendra Yadav

Salman aishwarya

Salman aishwarya

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को होने वाली हैं। इससे पहले राजस्थान के उदयपुर में प्री वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ। इस सेलिब्रेान में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की। रविवार को ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी थी। इसमें बॉलीवुड सितारों और पूरे अंबानी परिवार ने जमकर डांस किया। इस फंक्शन में अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ पहुंची थी।

ऐश्वर्या अभिषेक ने किया रोमांटिक डांस:
ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने अपने रोमांटिक डांस से स्टेज पर आग लगा दी। दोनों ने फिल्म ‘गुरु’ के गाने पर डांस किया। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आराध्या ने भी किया डांस:
ईशा अंबानी के फंक्शन से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या रॉय के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए राजस्थानी डांसर ‘क्वीन हरीश’ को बुलाया गया था। इस दौरान ऐश्वर्या और आराध्या क्वीन हरीश के साथ डांस करती नजर आईं।

https://twitter.com/BeingSalmanKhan?ref_src=twsrc%5Etfw

सलमान बने बैकग्राउंड डांसर:
इस फंक्शन में बॉलीवुड के दबंग सलमान भी पहुंचे थे। सलमान ने भी ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी में डांस किया। इस वीडियो में सलमान खान, मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। सलमान बैकग्राउंड डांसर बने हुए नजर आ रहे हैं। अनंत कुमार ने शाहरुख खान के गाने ‘कोई मिल गया’ पर परफॉर्म किया और सलमान बैकग्राउंड डांसर्स के साथ पीछे नाचते हुए नजर आए।

Home / Entertainment / Bollywood / Isha Ambani wedding: आराध्या ने मां ऐश्वर्या के साथ किया डांस, सलमान खान बने बैकग्राउंड डांसर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो