scriptअनिल कपूर ने बेटे हर्षवर्धन का इस कारण से करा दिया था ब्रेकअप, क्यों नहीं चाहते थे बेटे का सीरियस रिलेशनशिप, जाने पूरा सच | It is reveal why harshwardhan kapoor sapna pabbi did breakup anil kapo | Patrika News
बॉलीवुड

अनिल कपूर ने बेटे हर्षवर्धन का इस कारण से करा दिया था ब्रेकअप, क्यों नहीं चाहते थे बेटे का सीरियस रिलेशनशिप, जाने पूरा सच

अनिल कपूर ने बेटे से ब्रेकअप करने के लिए कहा था
अनिल चाहते थे हर्षवर्धन करियर पर फोकस करें
हर्षवर्धन कपूर ने अबतक दो फिल्मों में काम किया है

Nov 09, 2019 / 06:22 pm

Neha Gupta

anil-kapoor-harshvardhan-kapoor.jpg

नई दिल्ली | अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर यूं तो बॉलीवुड में कुछ खास कमाल अभी तक नहीं कर पाएं हैं। लेकिन स्टार किड्स किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में हर्ष को लेकर एक खबर सामने आई है कि उनका ब्रेकअप उनके पापा अनिल कपूर ने करवाया था। हर्षवर्धन एक वक्त पर एक्ट्रेस सपना पब्बी के साथ रिलेशनशिप में थे।

हर्षवर्धन कपूर का करियर देखें तो उनके खाते में अबतक दो ही फिल्में हैं जिनमें से कोई भी दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब रही थी। अनिल कपूर हमेशा से ही अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहे हैं। ऐसे में जब उनको हर्ष के रिलेशनशिप के बारे में पता चला तो उन्होंने इसको उन्हें समझाया। वो चाहते थे कि हर्षवर्धन और सपना दोनों अपने करियर पर ध्यान दें। बता दें कि अनिल कपूर ने सपना पब्बी के साथ सीरियल 24 में काम किया था।

दरअसल अनिल कपूर नहीं चाहते थे कि हर्षवर्धन किसी भी तरह के सीरियस रिलेशनशिप में आएं। इसीलिए उन्होंने हर्ष को समझाया। बता दें कि हर्षवर्धन कपूर ने अबतक मिर्जिया और भावेश जोशी जैसी फिल्मों में काम किया है। सुत्रों के मुताबिक, हर्षवर्धन श्रीराम राघवन की फिल्म में नजर आ सकते हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / अनिल कपूर ने बेटे हर्षवर्धन का इस कारण से करा दिया था ब्रेकअप, क्यों नहीं चाहते थे बेटे का सीरियस रिलेशनशिप, जाने पूरा सच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो