scriptतैमूर अली के साथ जैकलीन ने की ऐसी हरकत, नन्हें नवाब को आया गुस्सा और फिर…? | Jacqueline Fernandez makes a video of cute Taimur ali khan | Patrika News
बॉलीवुड

तैमूर अली के साथ जैकलीन ने की ऐसी हरकत, नन्हें नवाब को आया गुस्सा और फिर…?

देखें वीडियो : तैमूर अली के साथ जैकलीन ने की ऐसी हरकत, नन्हें नवाब को आया गुस्सा और फिर…?
 

Dec 16, 2017 / 09:25 pm

भूप सिंह

Taimur_Ali

Taimur_Ali

अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर इतने क्यूट हैं कि हर कोई उनकी क्यूटनेस का कायल होता जा रहा है। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस भी शामिल हो गई हैं। बता दें कि तैमूर अपने मम्मी-पापा के साथ अपना पहला बर्थडे मनाने के लिए दिल्ली रवाना हुए। लेकिन इससे पहले तैमूर का सामना जैकलीन से हो गया और वो उनकी क्यूटनेस पर इतना मर मिटी की फटाफट से अपना फोन निकालकर उनका वीडियो बनाने लगी और कहने लगी कि, ‘ये प्यारा सा बेबी कौन है?’ जैकलीन ने ये सवाल दोबारा पूछा और जैसे ही जैकलीन ने तैमूर के चेहरे पर कैमरा जूम करके तीसरी बार यही सवाल किया, तैमूर जैकलीन का फोन छिनने की कोशिश करने लगें। ये तो शुक्र है कि जैकलीन ने अपना फोन टाइट पकड़ रखा था, वरना उनका कीमती फोन शायद टूट ही जाता।

Taimur_Ali

हम जानते हैं आप ये क्यूट वीडियो जरूर देखना चाहोंगे। अब आप सोच रहे होंगे आखिरकार तैमूर के पहले बर्थडे पर कौन-कौन शामिल होगा। तो हम आपको बता दें कि उनके बर्थडे पर शाहरुख अपने बेटे अबराम और करण जौहर अपने दोनों जुड़वा बच्चों यश और रूही के साथ इस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। इतना तो तय है कि तैमूर के पहले जन्मदिन में भले ज्यादा गेस्ट शामिल ना हो लेकिन इस पार्टी में चार चांद लगाने के लिए ये ही लोग काफी हैं। हमें तो इंतजार है कि तैमूर की पहली बर्थे पार्टी की तस्वीरों की।

बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर का पहला जन्मदिन अपने पुस्तैनी पैटोदी महल में सेलिब्रेट करने का प्लान किया है। इसके लिए वह दिल्ली पहुंच चुके हैं। क्योंकि अब तैमूर के बर्थडे में केवल 3 दिन ही बाकी बचे हैं। करीना ने तैमूर को पिछली साल 20 दिसंबर को जन्म दिया था।

बात करें तैमूर की मम्मी करीना कपूर के प्रोफेशनल लाइफ की तो उनके जन्म के बाद ‘वीरे दी वेडिंग’ से दूसरी पारी खेलने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी नजर आएंगी।

Home / Entertainment / Bollywood / तैमूर अली के साथ जैकलीन ने की ऐसी हरकत, नन्हें नवाब को आया गुस्सा और फिर…?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो