इस बारे में वरुण ने हाल में हुए जागरण सिनेमा समिट के एक इंटरव्यू में बताया। उन्होंने बताया की करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर करने से पहले की वरुण ने 2 फिल्मों के ऑडिशन दिए थे। और दोनों फिल्मों के ऑडिशन में ही उन्हें निकाल दिया गया था।
वरुण की पहली फिल्म थी किरण राव की डेब्यू फिल्म धोबी घाट। फिल्म के ऑडिशन के दौरान उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। लेकिन इसकी वजह उनकी खराब एक्टिंग नहीं थी। दरअसल जब उन्होंने धोबी घाट का ऑडिशन दिया तब उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया था। जब उनके पिता डेविड धवन को पता चला की वो बिन बताए ऑडिशन दे रहे हैं उन्होंने वरुण का नाम फिल्म से बाहर ले लिया। उनका मानना था की उस वक्त वरुण कैमरे पर आने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में ये फिल्म एक्टर प्रतीक बब्बर ने की थी।
इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड एकेडमी अवॉर्ड फिल्म लाइफ ऑफ पाइ का भी ऑडिशन दिया था लेकिन वो वहां भी रिजेक्ट हो गए थे। बाद में इस फिल्म का रोल दिल्ली के सूरज शर्मा ने निभाया था।
खेर जो भी हुआ ठीक ही हुआ अगर उस वक्त वरुण ये फिल्में कर लेते तो क्या पता उन्हें करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर में काम मिल पाता या नहीं। कहना गलत नहीं होगा की वरुण की पहली फिल्म ने ही उनके करियर में चार चांद लगाए हैं। आज वे बॅालीवुड इंडस्ट्री के बिजी एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं।
बता दें जल्द ही वरुण धवन अपने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म जुड़वा 2 में दिखाई देने वाले हैं। इन दिनों वे इस फिल्म के प्रमोश्नस में व्यस्त हैं। ये फिल्म सलमान की फिल्म जुड़वा का रीमेक हैं। इस फिल्म में वरुण एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू संग रोमांस करते नजर आएंगे।