scriptकनिका कपूर की पार्टी की तस्वीरें आईं सामने, वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह भी हैं मौजूद | Kanika Kapoor party pictures goes viral Vasundhara Raze also seen | Patrika News
बॉलीवुड

कनिका कपूर की पार्टी की तस्वीरें आईं सामने, वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह भी हैं मौजूद

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) कोरोना (Corona) पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्हें लखनऊ में आइसोलेशन में रखा गया है।

नई दिल्लीMar 20, 2020 / 07:23 pm

Sunita Adhikari

kanika_kapoor_party_picture.jpg
नई दिल्ली: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) कोरोना (Corona) पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्हें लखनऊ में आइसोलेशन में रखा गया है। कनिका 15 मार्च को लंदन से लौटी थीं। सिंगर के लखनऊ आने के बाद पार्टी में शामिल होने की खबरें हैं, जिन्हें वो नकार रही थीं। लेकिन अब उनकी पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि कनिका लोगों के कितनी पास खड़ी हैं। वहीं एक तस्वीर में उनके साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद हैं और साथ ही उनके बेटे सांसद दुष्यंत सिंह भी हैं। कनिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही लोग अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि कनिका की गलती की सजा न जाने कितनों को मिलेगी।
आपको बता दें कि कनिका इस वक्त आइसोलेशन में हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने डॉक्टर्स पर आरोप लगाया है कि वो उन्हें धमकी दे रहे हैं। वहीं कनिका के पूरे परिवार को क्वारंटाइन किया गया है। वहीं कनिका की गलती की सजा उनके एक पड़ोसी को मिली है। कनिका की बिल्डिंग में उनके पड़ोस में रहने वाला शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं जो बाकी के लोग जो कनिका के संपर्क में आए थे। उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

Home / Entertainment / Bollywood / कनिका कपूर की पार्टी की तस्वीरें आईं सामने, वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह भी हैं मौजूद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो