scriptमम्मी करीना कपूर की इस हरकत से चिढ़ते हैं तैमूर अली | Kareena Kapoor says she kisses son Taimur 20,000 times a day | Patrika News
बॉलीवुड

मम्मी करीना कपूर की इस हरकत से चिढ़ते हैं तैमूर अली

मम्मी करीना कपूर की इस हरकत से चिढ़ते हैं ​तैमूर अली, जानकर दंग रह जाएंगे आप

Jul 25, 2017 / 04:31 pm

भूप सिंह

this is the cutest picture of Taimur Ali Khan

PHOTOS: We bet this is the cutest picture of Taimur Ali Khan Pataudi to date

मुंबई। हर मां की तरह करीना कपूर भी अपने बेटे तैमूर को जान से ज्यादा चाहती हैं। उनका बेटा तैमूर जन्म के तुरंत बाद अपने नाम को लेकर हुए विवाद के चलते दुनिया में मशहूर हो गया हैं। हर मां की तरह करीना का भी यही सपना है कि उनका बेटा बडा होकर दुनिया में उनका नाम रोशन करें। लेकिन तैमूर ने करीना का नाम जन्म के कुछ ही महीनों बाद दुनिया में मशहूर कर दिया। वैसे तो करीना किसी परिचय की मोहताज नहीं लेकिन ​तैमूर के जन्म के बाद दुनिया का हर कोई शख्स उसे तैमूर की मां के रूप में जानने लगा है।



जन्म से अब तक मीडिया में वायरल हुई फोटोज को देखकर लगता है कि तैमूर फिलहाल बॉलीवुड स्टार्स के नवजात स्टार किड्स में सबसे सुंदर हैं। करीना अपने बेटे तैमूर को इतना प्यार करती हैं कि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। हाल ही में मीडिया में खबर आई थी कि करीना कपूर ने एक दिन में अपने बेटे को 20000 बार किस करती हैं। इतने किस करने से परेशान तैमूर को अपनी मम्मी ये हकरत पसंद नहीं है। वे इरीटेट होकर छटपटाने लगते हैं।



ये हम नहीं कर रहे बल्कि हाल ही में करीना ने फिल्मफेयर के साथ हुई बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें तैमूर को किस करना बहुत पसंद है और वो दिन में 20000 बार अपने बेटे को किस करती हैं लेकिन तैमूर को उनका ऐसा करना बिलकुल पसंद नहीं है। जब वो तैमूर को किस करती हैं तो वह उन्हें पीछे हटाने की कोशिश करता है। करीना की इस हरकत पर सैफ भी उन्हें ऐसा करने से मना करते हैं लेकिन करीना को अपने बेटे को प्यार करने से खुद को रोक ही नहीं पाती।

बता दें करीना कपूर का बेटा तैमूर 7 महीने को गया हैं और अब वह काफी शरारती होने के साथ ही बी टाउन के सबसे फोटोजेनिक बच्चे में से भी एक हैं। हाल ही में तैमूर अपने घर की बालकनी में झूले के मजे लेता देखा गया था। अब जब सभी उसे इतना देखते हैं तो बच्चे को नजर तो लग ही जाती है। वैसे करीना अपनी प्रेग्नेंसी में कितनी ही मॉडर्न और स्टाइलिश रही हों लेकिन पुरानी परंपराओं में उनका उतना ही विश्वास भी है। तभी तो करीना ने एक किन्नर को उसकी नजर उतारने के 51 हजार रुपए दिए हैं।

बता दें आपको कि जब करीना अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग अपने अंतिम स्लॉट में ही है। तब तक के लिए सैफ अपने शूट को रोक देंगे या समय अनुसार शूट करेंगे। लेकिन क्या तैमूर के बाद करीना और सैफ अगले बच्चे की प्लानिंग करेंगे। इस पर करीना ने कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है और तैमूर इस बॉलीवुड के स्टार कपल का अकेला ही बच्चा होगा।

Home / Entertainment / Bollywood / मम्मी करीना कपूर की इस हरकत से चिढ़ते हैं तैमूर अली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो