scriptविद्या बालन के बाद करीना कपूर ने की टिक टॉक पर एंट्री, बोला 18 साल पुराना अपना डायलॉग, फैंस हुए क्रेजी | kareena Kapoor Tik Tok Video goes viral | Patrika News

विद्या बालन के बाद करीना कपूर ने की टिक टॉक पर एंट्री, बोला 18 साल पुराना अपना डायलॉग, फैंस हुए क्रेजी

locationमुंबईPublished: Aug 05, 2019 10:40:35 am

वीडियो में करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) साथ खुश मैगजीन के फैशन एडिटर विकास रत्तू दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो विकास के टिक टॉक ( Tik Tok ) अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

Kareena Kapoor TikTok video

Kareena Kapoor TikTok video

मुंबई। सोशल वीडियो एप टिक टॉक ( Tik Tok ) पर अब करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) ने भी एंट्री ले ली है। उन्होंने एक टिक टॉक यूजर के साथ ये वीडियो बनाया है। इसमें वह अपनी एक पॉपुलर फिल्म का लोकप्रिय डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

tiktok video

करीना ने टिक टॉक वीडियो के लिए अपनी ही फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के फेमस डायलॉग पर लिप सिंकिंग की। वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं, ‘ कौन है ये जिसने मुझे दुबारा मुड़ कर नहीं देखा। वू इज ही?’ वीडियो में उनके साथ खुश मैगजीन के फैशन एडिटर विकास रत्तू दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो विकास के टिक टॉक अकाउंट पर अपलोड किया गया है। करीना ने खुद अपना अकाउंट क्रिएट नहीं किया है। आपको बता दें कि इसी मैगजीन के लिए करीना ने हाल ही में एक वैडिंग फोटोशूट करवाया है।

आपको बता दें कि इसी साल विद्या बालन ( Vidya Balan ) ने भी टिक टॉक पर एंट्री की थी। उन्होंने एक फनी डायलॉग पर लिप सिंक किया था। टिक टॉक आम लोगों और सेलेब्स में काफी लोकप्रिय है। कई स्टार्स के इस पर वेरिफाइड अकाउंट्स हैं। इनमें अधिकतर टीवी स्टार्स हैं।

kareena akshay

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग मूवी ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग लंदन में पूरी की है। इसके अलावा करीना आमिर खान स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी। अक्षय कुमार के साथ ‘गुड न्यूज’ मूवी की शूटिंग पूर हो चुकी है। ये मूवी दिसंबर में रिलीज हो सकती है। इसके अलावा करण जौहर की ‘तख्त’ के लिए भी उनको साइन किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो