scriptतैमूर ने पहने इतने कीमती जूते, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश | Kareena-Saif’s Baby Taimur Wears Gucci Shoes Worth Rs12,000! | Patrika News
बॉलीवुड

तैमूर ने पहने इतने कीमती जूते, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

तैमूर ने पहने इतने कीमती जूते, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Jul 12, 2017 / 04:15 pm

भूप सिंह

Taimur Ali Khan

Taimur Ali Khan

मुुंबर्इ्। करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान अभी 7 महीने का भी नहीं हुआ है ​लेकिन वो एक सेलिब्रेटी बन चुका हैं। हाल ही में जब वे संडे को स्पॉट किए गए थे, तब पता चला कि वे ‘गुची’ या ‘राल्फ लॉरेन’ के जूते पहनते हैं। बताया जा रहा है कि इन जूतों की कीमत 12000 रुपए है। जाहिर है जब मां लक्जूरियस लाइफ स्टाइल मैंटेन करती है तो बेटे का भी वे वैसा ही ध्यान रखेंगी।



बता दें करीना के पास भी फुटवियर का बड़ा कलेक्शन है। करीना भी ‘गुची’ या ‘राल्फ लाॅरेन’ ही ज्यादातर पहनी नजर आती हैं। पिछले साल 20 दिसंबर को करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर को जन्म दिया था और उसके बाद से ही यह स्टार किड चर्चा में है। तैमूर के नाम को लेकर भी सोशल मीडिया में काफी हंगामा हुआ था।



रविवार को करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नन्हें और सुपर क्यूट बेटे तैमूर मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किए गए थे। पहली बार उनकी इतनी साफ तस्वीरें बाहर आई हैं। तब तैमूर के साथ उनकी मम्मी करीना या डैड सैज नजर नहीं आए।



हाल के दिनों में मीडिया में स्टार किड्स की धूम बढ़ी है और तैमूर अली खान भी इस लिस्ट में काफी पॉपुलर हैं। तैमूर का चेहरा करीना और सैफ दोनों का ही मिला-जुला स्वरूप है। वैसे करीना कपूर आजकल अपने काम और फिटनेस को लेकर काफी सजग हो गई हैं। बावजूद इसके करीना भी अक्सर बेटे तैमूर के साथ आउटिंग पर स्पॉट की जाती रही हैं।



हाल में तैमूर की एक ताजा पिक्चर सोशल साइट्स पर वायरल हो रही है। इस पिक्चर में तैमूर अपनी पिता की तरह नवाबी अंदाज में नजर आ रहे हैं। सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर तैमूर सोफे पर बैठे हुए हैं। तैमूर की नवाबी अंदाज में ये क्यूट तस्वीर बहुत ही ज्यादा पसंद की जा रही है। हालांकि इससे पहले भी उनके लुक्स को सोशल साइट्स पर खूब पसंद किया गया। तैमूर इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित स्टार किड हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / तैमूर ने पहने इतने कीमती जूते, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो